Haryana: हरियाणा सरकार ने इस गांव का बदला नाम, अब मिली ये नई पहचान

By Sahab Ram
On: December 23, 2025 8:55 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा सरकार ने बदला इस गांव का नाम, अब मिली ये नई पहचान

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कैथल जिले के चुहड़ माजरा गांव को नई पहचान मिल गई है। अब यह गांव ब्रह्मानंद माजरा के नाम से जाना जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, CM सैनी ने गांव में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान इसकी औपचारिक घोषणा की। CM ने बताया कि ग्राम पंचायत कमेटी द्वारा गांव का नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। Haryana News

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मिली जानकारी के अनुसार, CM ने कहा कि चुहड़ माजरा गांव जगद्गुरु ब्रह्मानंद की जन्मस्थली है और उनकी स्मृति व सम्मान में गांव का नाम ब्रह्मानंद माजरा रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज से ही गांव को नए नाम से जाना जाएगा और सभी सरकारी रिकॉर्ड में भी आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। Haryana News

कई घोषणाएं

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

जानकारी के मुताबिक, इस अवसर पर CM ने गांव के विकास के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने ब्रह्मानंद माजरा के समग्र विकास के लिए 51 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही गांव में गुरु ब्रह्मानंद के नाम से एक लाइब्रेरी स्थापित करने की भी घोषणा की गई। गांव के मुख्य प्रवेश द्वार को गुरु ब्रह्मानंद के नाम पर विकसित करने के लिए 21 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। Haryana News

कोचिंग सेंटर

पंचायत की शामलात भूमि स्वयं सहायता समूह को पट्टे पर उपलब्ध कराने के नए नियम लागू :- अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

मिली जानकारी के अनुसार, इसके अतिरिक्त अहैर-कुरान इसराना चौक का नाम गुरु ब्रह्मानंद के नाम पर रखने और इसके विकास के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा की गई। जानकारी के मुताबिक, ढांड-पूंडरी सड़क मार्ग का नामकरण भी गुरु ब्रह्मानंद के नाम से किया जाएगा। CM ने यह भी बताया कि गुरुग्राम में गुरु ब्रह्मानंद जी के नाम से एक कोचिंग सेंटर खोला जाएगा, जिसके लिए नियमानुसार प्लॉट उपलब्ध कराया जाएगा।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment