हरियाणा सरकार ने विश्वविद्यालयों को सेल्फ फाइनेंस कोर्स शुरू करने को कहा, गरीब स्टूडेंट्स की फीस भरेगी सरकार

By Sahab Ram
On: August 10, 2021 12:00 PM
Follow Us:

हरियाणा सरकार ने विश्वविद्यालयों को सेल्फ फाइनेंस कोर्स शुरू करने को कहा, गरीब स्टूडेंट्स की फीस भरेगी सरकार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से आह्वान किया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को 2025 तक लागू करने के लिए वे पूरी तन्मयता और जिम्मेदारी से काम करें। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों से अधिक से अधिक सेल्फ फाइनेंस कोर्स शुरू करने को कहा। इन पाठ्यक्रमों में दाखिले लेने वाले गरीब विद्यार्थियों की फीस का भुगतान हरियाणा सरकार करेगी।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को हरियाणा राजभवन में कुलपति एवं कुलसचिवों की एक दिवसीय कार्यशाला में बोल रहे थे। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश भर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2030 तक लागू होगी, लेकिन हरियाणा ने इसे अपने राज्य में पांच साल पहले 2025 तक लागू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कुलपति एवं कुलसचिवों का दायित्व है कि वे शिक्षा के आयाम को उच्च स्तर पर ले जाने का मुख्य ध्येय बनाएं और उसे निर्धारित समयावधि में पूरा करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और उच्चतर शिक्षा के ग्रेड को कैसे ऊंचा उठाया जाए, इसके लिए विश्वविद्यालयों को पहल करनी होगी। हरियाणा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नजदीक होने से विदेशी छात्रों के आकर्षण का केंद्र बन सकता है। उन्होंने सलाह दी कि विश्वविद्यालयों को पूर्व छात्रों का डाटा एकत्र कर उनसे तालमेल स्थापित करते हुए हर विश्वविद्यालय स्तर पर मिलन समारोह आयोजित करने चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालयों में वर्तमान मांग के अनुसार नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू करने होंगे। कार्यशाला में चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम ने मेडिकल शिक्षा, उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण ने तकनीकी एवं उच्चतर शिक्षा के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया। हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के चेयरमैन प्रो. बीके कुठियाला, उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक विजय दहिया, राज्यपाल के सचिव अतुल द्विवेदी समेत तमाम कुलपति और कुलसचिव कार्यशाला में मंथन के लिए मौजूद रहे।

source: amar ujala

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment