हरियाणा: इस तारीख से बांटे जाएंगे सरकारी स्कूलों में मुफ्त टैबलेट

By Sahab Ram
On: March 26, 2022 6:44 AM
Follow Us:

सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 12 अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 के पहले ही दिन करीब 5 लाख बच्चों को टैबलेट वितरित कर दिए जाएंगे जो Sumsung A7 lite (T-225) मॉडल टैबलेट है. एक टैबलेट की कीमत 12,500 रुपए है. हर छात्र को प्रतिदिन 2 जीबी इंटरनेट डेटा फ्री में दिया जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार पानीपत के डाइट सेंटर पर 17,543, जींद में 23,585 और गुरुग्राम के डाइट सेंटर पर 25,241 टैबलेट पहुंचा दिए गए हैं. वहां से स्कूल तथा स्कूल से लाइब्रेरी में सुरक्षित रखें जाएंगे. इसके बाद लाइब्रेरी से बच्चों को टैबलेट जारी किए जाएंगे. योजना के तहत शुरुआत में 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे. इस शैक्षणिक सत्र में बारहवीं का स्टूडेंट पास होने के बाद टैबलेट को वापस लाइब्रेरी में जमा करवाएगा, जहां से फिर यह टैबलेट 9 वीं कक्षा के छात्र को दिया जाएगा.

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

टैबलेट मिलने से क्या-क्या फायदे मिलेंगे

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

स्कूली छात्रों को डिजिटल ऑनलाइन शिक्षा का लाभ मिलेगा. इसका मूल उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को, जो आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग से हैं और जो स्मार्टफोन व टैबलेट उपकरण खरीदने में सक्षम नहीं है, की डिजिटल शिक्षा के अंतर से न्यूनता लाना है. इन टैबलेट्स में 10 वीं और 12 वीं कक्षा के करीब 5 लाख विद्यार्थियों को पहले से लोड की गई पठन सामग्री व पर्सनलाइज्ड अडैपटिव लर्निंग सॉफ्टवेयर युक्त और प्रतिदिन 2 जीबी मुफ्त इंटरनेट डेटा सहित टैबलेट उपलब्ध करवाए जाएंगे. टैबलेट में डिजिटल सामग्री, ई-पुस्तकें, विभिन्न प्रकार के परीक्षण वीडियो और सरकारी स्कूलों में कक्षा वार पाठ्यक्रम से जुड़ी संबंधित सामग्री उपलब्ध होगी.

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment