Haryana: हरियाणा में फूड इंस्पेक्टर सस्पेंड, मंत्री ने 3 पर दिए FIR के निर्देश

By Sahab Ram
On: December 23, 2025 10:42 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में फूड इंस्पेक्टर सस्पेंड, मंत्री ने 3 पर दिए FIR के निर्देश

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ग्रीवांस कमेटी की बैठक में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले में मंत्री राजेश नागर ने बड़ा एक्शन लिया है।

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने विभाग के इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने के आदेश दिए। फूड इंस्पेक्टर को जांच कमेटी की रिपोर्ट में आदेशों की अवहेलना करना पाया गया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इस पर राज्यमंत्री ने इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर समेत 3 पर केस दर्ज करने के भी निर्देश जारी किए। मामले की जांच कर रहे लाडवा SDM अनुभव मेहता ने बताया कि विभाग के नियमानुसार मामले में गलत कार्रवाई करना पाया गया है। साथ ही गांवों की सप्लाई को दूर के दूसरे गांवों के साथ जोड़ा जाना पाया गया। Haryana News

सप्लाई

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

जानकारी के मुताबिक, डिपो होल्डर सोनू नारंग निवासी महावीर कॉलोनी लाडवा ने बताया कि राज्यमंत्री की ओर से जुलाई और अक्टूबर में लेटर जारी आदेश दिए थे कि जिस डिपो की सप्लाई बंद है या Suspend है उसे पास के डिपो के साथ जोड़ा दिया। इस आदेश के बावजूद इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने डिपो की सप्लाई दूर-दूर जोड़ दी। Haryana News

गलत रिपोर्ट दी

मिली जानकारी के अनुसार, इसकी शिकायत हुई तो इंस्पेक्टर ने डिपो की सप्लाई पास-पास जोड़ने की रिपोर्ट विभाग को सौंप दी। आरोप लगाया कि उसके बाद उस रिपोर्ट को गायब करवा दिया। आरोपी ने विभाग के साथ-साथ डीसी कार्यालय में भी गलत रिपोर्ट सब्मिट की थी। Haryana News

डिपो चला रहा था पिता

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

जानकारी के मुताबिक, सोनू नारंग ने बताया कि इसके अलावा वार्ड-1 का डिपो अंशुल गर्ग के नाम पर था। अंशुल अपनी फैमिली के साथ करीब 8 साल पहले इटली चला गया था। उसके जाने के बाद अंशुल के पिता नरेश गर्ग उसके डिपो को चला रहे थे। Haryana News

झूठे बयान

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत के बाद आरोपी इंस्पेक्टर नवीन और सब इंस्पेक्टर अशोक ने अंशुल के पिता नरेश गर्ग से लिखित बयान लिए कि उसका बेटा अंशुल विदेश गया ही नहीं है। इस पर उसने RTI से जानकारी निकलवा ली और मामले की शिकायत ग्रीवेंस कमेटी में भेज दी। Haryana News

जांच से खुलासा

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जानकारी के मुताबिक, शिकायत के बाद पिछली ग्रीवांस की बैठक में मामला उठा था, जिसमें राज्यमंत्री राजेश नागर ने SDM लाडवा को मामले की जांच के आदेश दिए थे। मिली जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान SDM अनुभव मेहता ने नरेश गर्ग से दोबारा बयान करवाए, जिसमें नरेश गर्ग अपने पहले बयान से मुकर गए। इस कार्रवाई से सोनू नारंग संतुष्ट दिखे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment