Haryana: हरियाणा में इन डॉक्टरों के खिलाफ FIR के आदेश, जाने वजह ?

By Sahab Ram
On: December 25, 2025 6:47 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में इन डॉक्टरों के खिलाफ FIR के आदेश, जाने वजह ?

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के यमुनानगर में गुरुवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने जिला सचिवालय के सभागार ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में उन्होंने 14 लोगों की समस्याएं सुनी, जिसमें से 10 का मौके पर ही समाधान किया और बाकी चार को अगली बैठक तक लंबित रखने का आदेश दिया।

जानकारी के मुताबिक, बैठक में शहर का बहुचर्चित सिजेरियन डिलीवरी के दौरान गर्भ में पट्टी छोड़ने का मामला फिर से उठा, जिस पर मंत्री ने SP को आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। मंत्री ने कहा कि आरोपी को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। Haryana News

हुआ था ऑपरेशन

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत में बीबीपुर निवासी ओसामा ने बताया कि यमुनानगर में एक निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर की लापरवाही से उसकी पत्नी मेहर खातून के गर्भ में सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान सर्जिकल स्पंज (पट्टी) छोड़ दी थी। ऑपरेशन 13 मार्च को हुआ, जिसके बाद मेहर को 15 मार्च को छुट्टी मिली। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों बाद दर्द होने पर Ultrasound और CT स्कैन कराए। आरोप है कि यमुनानगर के डायग्नोस्टिक सेंटरों ने मिलीभगत कर नॉर्मल रिपोर्ट्स बनाई। ढाई माह तक दर्द झेलने के बाद 21 मई को पंचकूला के अस्पताल में पता चला कि गर्भ में पट्टी है। 24 मई को ऑपरेशन कर आंत काटकर पट्टी निकाली गई। Haryana News

सीएफएमएस पर लंबित फाइलों का 15 दिन में निपटारा करें सुनिश्चित- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

FIR के आदेश

मिली जानकारी के अनुसार, परिजनों ने आरोपी महिला डॉक्टर, उसके पति (डिप्टी सिविल सर्जन), दो डायग्नोस्टिक सेंटर संचालकों और मॉडल टाउन के एक अन्य प्राइवेट डॉक्टर के खिलाफ जांच कमेटी गठित कर लाइसेंस रद्द करने की मांग की। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर डीसी पार्थ गुप्ता ने पांच मेंबर की टीम बनाकर जांच कमेटी गठित कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, SDM ने बैठक में बताया जांच में यह तो साबित हो गया कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही के चलते गर्भ में पट्‌टी छोड़ी गई, लेकिन ये लापरवाही किसकी रही, यह तय कर पाना मुश्किल है। SDM की इस रिपोर्ट पर अब मंत्री ने तुरंत सभी आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। Haryana News

अवैध माइनिंग

मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में सढौरा विधानसभा से पहुंचीं कांग्रेस विधायक रेनू बाला ने एक शिकायत के दौरान मंत्री के समक्ष जिले में हो रही अवैध माइनिंग का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस मामले में अधिकारियों को सख्त निर्देश देने की आवश्यकता है। माइनिंग के डंपर जब सड़कों व गलियों से गुजरते हैं तो हादसे हो रहे हैं, जिसमें कई लाेगाें की जान जा चुकी है। Haryana News

हरियाणा सरकार किसानों के हित में निरंतर कर रही कार्य, आग से प्रभावित किसानों को मिलेगा शीघ्र मुआवजा

जानकारी के मुताबिक, विधायक की इस शिकायत पर मंत्री ने उन्हें इन सभी बातों के प्वाइंट बनाकर डीसी को सौंपने को बोला और साथ ही संबंधित अधिकारियों को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने के आदेश भी दिए। Haryana News

लगाई फटकार

मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में रामफल निवासी गांव खेड़ी दर्शन सिंह ने शिकायत दी कि उसकी पत्नी गर्भवती है घर में छोटे बच्चे हैं। उसने घरेलू बिजली मीटर के लिए अप्लाई किया था, जिसकी आवेदन फीस भी जमा करा चुका है, लेकिन अभी तक मीटर नहीं लगा है। उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, शिकायत के जवाब में बिजली निगम अधिकारी ने बताया कि SDO छप्पर द्वारा साइट को चेक किया गया तो प्रार्थी के घर पर एक मीटर पहले से ही लगा हुआ पाया गया। दर्शन का एक ही मकान है, जिसमें कोई दूसरी मंजिल भी नहीं है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इस पर मंत्री बेदी ने अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि यदि प्रार्थी एक ही घर में अपने भाई से अलग होकर अपना अलग मीटर लगवाना चाहता है तो विभाग को कोई आपत्ति क्यों है। उन्होंने तुरंत घर पर मीटर लगाने के आदेश जारी किए। Haryana News

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन कर हरियाणा में की जनगणना प्रक्रिया की शुरुआत

ये अधिकारी उपस्थित

जानकारी के मुताबिक, इस अवसर पर यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, उपायुक्त प्रीति, SP कमलदीप गोयल, आयुक्त नगर निगम महाबीर प्रसाद, जिला परिषद के चेयरमैन रमेश चंद ठसका, मेयर नगर निगम सुमन बहमनी, जगाधरी SDM विश्वनाथ, रादौर SDM नरेंद्र कुमार, छछरौली SDM रोहित कुमार, व्यासपुर SDM जसपाल सिंह गिल व CTM पीयूष गुप्ता सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment