Haryana: हरियाणा में किसान नेता रवि आजाद गिरफ्तार, जाने पूरा मामला ?

By Sahab Ram
On: December 24, 2025 7:13 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में किसान नेता रवि आजाद गिरफ्तार, जाने पूरा मामला ?

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के भिवानी जिले के बहल थाना क्षेत्र में किसान नेता रवि आजाद को नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्द कहने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर शाम DSP आर्यन चौधरी की मौजूदगी में सिवानी थाने में उनसे पूछताछ की गई।

जानकारी के मुताबिक, उनकी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग सिवानी थाने के बाहर जमा हो गए। सिवानी पुलिस ने बाद में भीड़ को थाने से बाहर निकाला। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस रवि आजाद को अपनी गाड़ी में लोहारू कोर्ट ले गई है। Haryana News

भेज चुकी पुलिस

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

मिली जानकारी के अनुसार, बता दे कि पुलिस ने इस मामले में पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें गांव सिंधनवा निवासी करीब 23 वर्षीय नमित, 19 वर्षीय मोहित और गांव गोकलपुरा निवासी करीब 24 वर्षीय विकास शामिल हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, DSP आर्यन चौधरी ने बताया कि नमित BA तक पढ़ा हुआ है और विकास और मोहित दोनों 12वीं कक्षा तक पढ़े हुए है। उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी वारदात वाले दिन गाड़ी में मौजूद थे। वहीं तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

लड़की के पिता बोले

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग के पिता ने बताया था कि किसान नेता रवि आजाद ने गलत काम किया है। वह एक बार नहीं कई बार गलत हरकत कर चुका है। पहले हमने उसे नजरअंदाज कर दिया था। 8 दिसंबर को वह अपने 2-3 साथियों के साथ आया। उसने लड़की के साथ गलत काम करते हुए गाड़ी में किडनैप करने की कोशिश की। हमें जान से मारने की धमकी दी। Haryana News

दर्ज हुआ था मामला

जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति ने कहा था कि पहले भी इस प्रकार की घटना हो चुकी है। DSP के सामने लड़की ने बयान दिए हैं। जिसके बाद DSP ने उन्हें आश्वासन दिया है कि केस दर्ज करके उचित कार्रवाई की जाएगी। 12 दिसंबर को बहल थाने में रवि आजाद व अन्य के खिलाफ SC/ST और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया था।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment