Haryana: हरियाणा में इन 10 कॉलेजों को DHE का नोटिस, जाने इसकी वजह ?

By Sahab Ram
On: December 30, 2025 10:19 AM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में इन 10 कॉलेजों को DHE का नोटिस, जाने इसकी वजह ?

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में डिजिटल पारदर्शिता और सूचना प्रबंधन को लेकर उच्चतर शिक्षा निदेशालय (DHE) ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के सोनीपत जिले के 10 राजकीय कॉलेजों द्वारा बार-बार निर्देशों के बावजूद अपनी आधिकारिक Website अपडेट न करने पर निदेशालय ने उन्हें ‘कारण बताओ’ Notice जारी किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि मंगलवार तक Website दुरुस्त कर रिपोर्ट नहीं सौंपी गई, तो संबंधित प्रिंसिपल्स के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। Haryana News

सीधे जिम्मेदार

जानकारी के मुताबिक, निदेशालय द्वारा जारी आदेशों में यह साफ कर दिया गया है कि Website को अपडेट रखना केवल एक प्रक्रिया नहीं बल्कि अनिवार्य नियम है। आदेश के अनुसार, “निर्धारित समय सीमा के भीतर यदि वेबसाइटों पर आवश्यक डेटा अपलोड नहीं किया जाता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज के मुखिया (प्रिंसिपल) की होगी।” Haryana News

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना
Haryana: हरियाणा में इन 10 कॉलेजों को DHE का नोटिस, जाने इसकी वजह ?

इन 10 कॉलेजों को Notice…

मिली जानकारी के अनुसार, निदेशालय की रडार पर सोनीपत के 10 कॉलेज आए हैं। इन्हें तत्काल प्रभाव से सुधार के निर्देश दिए गए हैं। इन कॉलेजों में राजकीय कॉलेज बरौदा, राजकीय कॉलेज बारोटा, राजकीय कॉलेज भैंसवाल कलां, राजकीय कॉलेज गन्नौर, राजकीय कॉलेज जाखौली, राजकीय कॉलेज खरखौदा, राजकीय कन्या कॉलेज, मोहाना, राजकीय कन्या कॉलेज गोहाना, राजकीय कन्या कॉलेज मुरथल, राजकीय कन्या कॉलेज सोनीपत शामिल हैं।

डोमेन तक नहीं खरीदा

जानकारी के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि राजकीय कॉलेज बरौदा ने तो अब तक अपनी Website का ‘डोमेन’ (Domain) ही नहीं खरीदा है, जिससे कॉलेज की ऑनलाइन मौजूदगी शून्य है। वहीं, बरौटा और अन्य कॉलेजों की वेबसाइटों पर महत्वपूर्ण जानकारी नदारद है। Haryana News

जानें Website पर क्या-क्या अधूरा है?

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

कॉलेज इन्फ्रास्ट्रक्चर और ई-मैग्जीन।

अकादमिक कैलेंडर और परीक्षा परिणाम (Results)।

स्टूडेंट हेल्पलाइन और एंटी-रैगिंग सेल की जानकारी।

लाइब्रेरी, हॉस्टल डिटेल और एनआईआरएफ (NIRF) डेटा।

अनदेखी पड़ी भारी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई अचानक नहीं हुई है। इससे पहले निदेशालय ने 5 सितंबर को सभी प्रिंसिपलों को पत्र लिखकर Website अपडेट करने को कहा था। इसके बाद 8 सितंबर को रिमाइंडर भी भेजा गया और चेतावनी दी गई थी कि किसी भी समय औचक निरीक्षण किया जा सकता है। इन चेतावनियों को हल्के में लेना अब इन कॉलेजों के लिए मुसीबत बन गया है। Haryana News

24 घंटे का टाइम

मिली जानकारी के अनुसार, निदेशालय ने अब अंतिम मोहलत देते हुए 24 घंटे के भीतर Website को पूरी तरह क्रियाशील और अपडेट करने के आदेश दिए हैं। मंगलवार शाम तक सभी संबंधित कॉलेजों को अपनी स्टेटस रिपोर्ट मुख्यालय भेजनी होगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस बार किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त न की जाए और आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित हो।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment