Haryana: आज सुनारिया जेल से बाहर आएंगे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम, 40 दिन की मिली पैरोल

By Sahab Ram
On: January 5, 2026 10:21 AM
Follow Us:
Haryana: आज सुनारिया जेल से बाहर आएंगे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम, 40 दिन की मिली पैरोल

Haryana: हरियाणा में रोहतक की सुनारिया जेल से डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख राम रहीम इंसां सोमवार को कुछ ही देर में बाहर आएगा। इसके बाद सिरसा डेरा सच्चा सौदा के लिए रवाना होंगे। डेरा प्रमुख को रविवार को 40 दिनों की पैरोल मिली थी। बता दें कि डेरा प्रमुख राम रहीम को इससे पहले अगस्त 2025 में रक्षाबंधन से पहले 40 दिन की पैरोल मिली थी।

सिरसा में आएंगे डेरा प्रमुख

स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान के तहत झज्जर जिले में स्वास्थ्य परियोजनाओं का 29 मई को होगा उद्घाटन एवं शिलान्यास

सुनारिया जेल से बाहर आने के बाद डेरा प्रमुख राम रहीम इंसां सिरसा के नेजिया खेड़ा स्थित डेरा सच्चा सौदा में आएंगे। डेरा प्रमुख को 40 दिनों की पैरोल मिली है। इस पैरोल के दौरान डेरा सच्चा सौदा में अपने स्वजनों के साथ प्रमुख डा. राम रहिम रहेंगे।

25 जनवरी डेरा सच्चा सौदा के लिए बहुत खास दिन भी होता है। क्योंकि इसी दिन 1919 में परमपिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज (दूसरे आध्यात्मिक गुरु) का जन्मदिन होता है, जिसे ‘रूस्त्र भंडारा’ या ‘जन्मदिवस’ के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु जुटते हैं।

CM Nayab Singh Saini Announces Major Initiatives to Promote Innovation in Horticulture Sector

इस जन्मदिवस से पहले ही सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख डा. राम रहीम इंसां को फिर पैरोल मिल गई है। इससे डेरा प्रमुख राम रहीमके डेरा सच्चा सौदा में आने की ज्यादा संभावना है।

Historic Victory in Municipal Corporation Elections Achieved Through Hard Work of Party Workers and Trust of People: CM Nayab Singh Saini

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment