Haryana: हरियाणा में पानी बर्बादी पर विभाग सख्त, अब लगेगा जुर्माना

By Sahab Ram
On: March 3, 2026 11:36 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के पंचकुला में सेक्टर-26, सेक्टर-28 और आशियाना फ्लैट्स (पॉकेट-ए व पॉकेट-बी) के प्लॉट धारकों के लिए सार्वजनिक चेतावनी जारी की गई है। संबंधित विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन मकानों की पानी की टंकियां लीकेज हैं या जिनसे पानी ओवरफ्लो होकर छतों और सड़कों पर बह रहा है, उन्हें तुरंत ठीक कराया जाए। नियमों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इतना लगेगा जुर्माना

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

जारी नोटिस के अनुसार यदि किसी भी प्लॉट से पानी की बर्बादी या लीकेज पाया जाता है, तो संबंधित मालिक का चालान काटा जाएगा। चालान राशि 6,078 रुपये होगी, साथ ही 2,000 रुपये अतिरिक्त जुर्माना पानी के बिल में जोड़ दिया जाएगा। यानी कुल 8,078 रुपये तक का आर्थिक दंड लगाया जा सकता है।

यदि निर्धारित समय में जुर्माना जमा नहीं कराया गया, तो संबंधित मकान का पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

सड़कों पर जलभराव से बढ़ रहा खतरा

अधिकारियों के मुताबिक लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है। पानी की बर्बादी से एक ओर जहां जल संकट गहराता है, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर जलभराव और फिसलन के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।

विभाग की सख्त चेतावनी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (मंडल-2), पंचकुला के कार्यकारी अभियंता की ओर से जारी नोटिस में सभी निवासियों से अपील की गई है कि वे अपनी पानी की टंकियों, पाइपलाइन और वाल्व की नियमित जांच कराएं। किसी भी प्रकार की लीकेज को तुरंत ठीक करवाएं, ताकि दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment