हरियाणा बजट 2022 : पढ़े प्रदेश के किस क्षेत्र को क्या मिला !

By Sahab Ram
On: March 8, 2022 9:56 AM
Follow Us:

हरियाणा बजट 2022 : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज हरियाणा बजट 2022-23 पेश किया, दक्षिणी हरियाणा/एनसीआर, उत्तर और मध्य हरियाणा के इलाकों को क्या मिला पढ़े 

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 
  • फरीदाबाद और गुरुग्राम में कामकाजी महिलाओं के लिए हास्टल बनाए जाएंगे।
  • सोनीपत के गन्नौर में सरकारी महिला कालेज खुलेगा।
  • पलवल में नर्सिंग कालेज के साथ मेडिकल कालेज खुलेगा।
  • सोनीपत,पानीपत में औद्योगिक स्वच्छता प्रयोगशालाएं खुलेंगी।
  • -गुरुग्राम,मानेसर, फरीदाबाद, पानीपत में बाल श्रम पुनर्वास केंद्र खुलेंगे।
  • -अरावली की पहाड़ियों में जल संरक्षण के लिए चैक डैम बनेगा।
  • -नूंह और गुरुग्राम जिलों में पेयजल के लिए 200 क्यूसेक क्षमता की मेवात फीडर नहर का निर्माण होगा।।
  • -गुरुग्राम के खेड़कीदौला में बनेगा बस पोर्ट।
  • -गुरुग्राम में बनेगा हेलीपोर्ट।
  • -सूरजकुंड में नवंबर माह में भी लगा करेगा मेला।

 उत्तर हरियाणा….. 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना
  • पंचकूला में कामकाजी महिलाओं के लिए हास्टल बनाए जाएंगे।
  • -कालका से कलेसर तक 150 किलोमीटर लंबी नेचर ट्रेल स्थापित होगी।।
  • -कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज करनाल की क्षमता का विस्तार किया जाएगा।
  • -पंचकूला में नर्सिंग कालेज के साथ मेडिकल कालेज खुलेगा।
  • -अंबाला, पानीपत में औद्योगिक स्वच्छता प्रयोगशालाएं खुलेंगी।
  • -अंबाला में मानसिक रूप से दिव्यांगों के लिए आजीवन देखभाल गृह की स्थापना होगी।
  • -पानीपत में कपड़ा उद्योग के लिए भाप बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए तीन माह में पीपीपी मोड पर तंत्र बनाया जाएगा।
  • -शिवालिक की पहाड़ियों में जल संरक्षण के लिए चैक डैम बनेगा।।

हरियाणा बजट 2022

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

 मध्य हरियाणा……. 

  • -कपास उत्पादक जिला सिरसा और फतेहाबाद में सूक्ष्म सिंचाई प्रोत्साहन केंद्र बनेंगे।।
  • -भिवानी के कुडल व छापर में सरकारी महिला कालेज खुलेंगे।।
  • -मोटे अनाजों के अनुसंधान के लिए भिवानी में एक अनुसंधान केंद्र खुलेगा।।
  • -झज्जर में अत्याधुनिक थोक मछली बाजार स्थापित होगा।।
  • -जींद और सिरसा के दुग्ध संयंत्रों के नवीनीकरण के लिए परियोजना लागत की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ने मंजूरी दी।।
  • -पीजीआइएमएस रोहतक में किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा होगी शुरू।।
  • -चरखी-दादरी, फतेहाबाद में नर्सिंग कालेज के साथ मेडिकल कालेज खुलेंगे।।
  • -हिसार, रोहतक, जींद में औद्योगिक स्वच्छता प्रयोगशालाएं खुलेंगी।।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment