हरियाणा बोर्ड: 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथि में किया गया बदलाव, देखें नया शेड्यूल

By Sahab Ram
On: March 15, 2022 6:34 AM
Follow Us:

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से 10 वीं और 12 वीं की वार्षिक परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है. इसके बारे में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ जगबीर सिंह ने बताया कि सेकेण्डरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/ मुक्त) विद्यालय परीक्षाओं की  तिथि- पत्र में बदलाव किया गया है.

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

डॉ जगबीर सिंह ने बताया कि सेकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की 26 अप्रैल को होने वाली पंजाबी/आईटी/आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी) एवं संस्कृत व्याकरण (केवल गुरुकुल/संस्कृत विद्यापीठों के लिए) (आधुनिक आर्ष पद्धति/आर्ष पद्धति) विषयों की परीक्षा 23 अप्रैल, 2022 को संचालित होगी.

वहीं सीनियर सेकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की 19 अप्रैल को होने वाली कम्प्यूटर विज्ञान /आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी) विषयों की परीक्षा 23 अप्रैल तथा 20 अप्रैल को होने वाली इतिहास/जीव विज्ञान विषयों की परीक्षा 25 अप्रैल, 2022 को संचालित करवाई जाएगी. संशोधित तिथि-पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है.

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

बता दें कि कि सेकेण्डरी कक्षा की वार्षिंक परीक्षाएं 31 मार्च से शुरू होकर होकर 23 अप्रैल, 2022 तथा सीनियर सेकेण्डरी की वार्षिक परीक्षाएं 30 मार्च से शुरू होकर होकर 29 अप्रैल, 2022 तक संचालित करवाई जाएगी. शेष परीक्षाओं की तिथियों में कोई भी बदलाव नही किया गया है.

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment