Haryana: हरियाणाा के स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खबर, शिक्षा विभाग ने किया बड़ा ऐलान

By Sahab Ram
On: December 31, 2025 1:19 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणाा के स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खबर, शिक्षा विभाग ने किया बड़ा ऐलान

Haryana: हरियाणा के स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह के समय ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। इससे स्कूल जाने वाले छात्रों को काफी परेशानी हो रही है। वैसे देखे तो सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए जनवरी का महीना राहत भरा रहने वाला है।

ठंड और धुंध के कारण बदलते मौसम को देखते हुए हरियाणा सरकार ने शीतकालीन अवकाश का ऐलान पहले से ही किया हुआ है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य के सभी राजकीय और निजी स्कूलों में कल वीरवार यानि एक जनवरी से 2026 से 15 जनवरी 2026 तक विंटर वेकेशन रहेगा।

सीएफएमएस पर लंबित फाइलों का 15 दिन में निपटारा करें सुनिश्चित- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में तापमान तेजी से गिरा है, जिससे शीतलहर और ठंड काफी बढ़ गई है। शीतकालीन अवकाश के बाद यानि 16 जनवरी से प्रदेश के सभी स्कूलों में नियमित रूप से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। हालांकि जनवरी माह के अंदर में केवल विंटर वेकेशन ही नहीं, बल्कि इसके अलावा भी कई छुट्टियां पड़ रही हैं, जिससे छात्रों को इस महीने पढ़ाई के साथ-साथ आराम का अच्छा मौका मिलेगा।

जानकारी के अनुसार बता दें कि जनवरी में 18 और 25 जनवरी को रविवार का अवकाश रहेगा, वहीं 23 जनवरी को छोटूराम जयंती और बसंत पंचमी के मौके पर अवकाश रहेगा। इसी के साथ ही 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी रहेगी और 27 जनवरी को प्रतिपूरक अवकाश घोषित किया गया है। इस तरह जनवरी का माह छात्रों के लिए छुट्टियों से भरपूर रहने वाला है।

हरियाणा सरकार किसानों के हित में निरंतर कर रही कार्य, आग से प्रभावित किसानों को मिलेगा शीघ्र मुआवजा

हरियाणा में सिरसा जिला की जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साई ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी राजकीय और निजी स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन रहेगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन कर हरियाणा में की जनगणना प्रक्रिया की शुरुआत

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment