Haryana: हरियाणा में इन लोगों पर होगी कार्रवाई, विभाग ने दिए ये आदेश

By Sahab Ram
On: January 3, 2026 10:18 AM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में इन लोगों पर होगी कार्रवाई, विभाग ने दिए ये आदेश

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा प्रदेश में दवाईयां के अधिक रेट खरीदने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसी को लेकर अब हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग ने दवा के अधिक रेट वसूलने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे केसों की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2413 जारी कर दिया गया है।

आपको बता दें कि अधिक रेट दवा के लेने पर इस पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसी के साथ ही दवा की सही कीमत पता करने के लिए विभाग ने सही दाम मोबाइल एप भी शुरू किया है।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में दवा के अधिक रेट वसूलने के एक वर्ष में 33 मामले सामने आए हैं। इन मामलों में कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एनपीपीए (राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण) को पत्र लिखा है।

इसी के साथ ही 3 ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें पैकेट पर अंकित MRP निर्धारित रेट से अधिक पाई गई। इन मामलों में संबंधित कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, प्रदेश सरकार आम जनता को सस्ती और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से हरियाणा में दवाओं के रेटों की निगरानी की जा रही है।

NPPA के दिशा-निर्देशों के तहत हरियाणा में प्राइस मॉनिटरिंग एंड रिसोर्स यूनिट व खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। इन इकाइयों की जिम्मेदारी है कि आम नागरिकों को दवाएं प्रदेश हरियाणा सरकार की ओर से निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध हों। फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन हरियाणा के आयुक्त मनोज कुमार ने आमजन से अपील की कि यदि कहीं दवा की अधिक रेट वसूली जाती है तो उसकी शिकायत दें।

पंचायत की शामलात भूमि स्वयं सहायता समूह को पट्टे पर उपलब्ध कराने के नए नियम लागू :- अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment