Haryana: हरियाणा में ACB ने रिश्वत लेते JE को पकड़ा, दुकान को अवैध बता मांगे थे पैसे

By Sahab Ram
On: December 28, 2025 4:35 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में ACB ने रिश्वत लेते JE को पकड़ा, दुकान को अवैध बता मांगे थे पैसे

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के हिसार में जिला नगर योजनाकार विभाग में तैनात कनिष्ठ अभियंता (JE) गिरीश कुमार को ACB हिसार ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई पेटवाड़ गांव निवासी सुमित की शिकायत पर की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, सुमित ने आरोप लगाया कि JE गिरीश कुमार उसकी PVC सीट पैनल की दुकान को अवैध बताते हुए न तोड़ने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। Haryana News

तोड़ने की धमकी

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

जानकारी के मुताबिक, ACB को दी शिकायत मे सुमित ने बताया कि 23 दिसंबर की शाम बीच गिरीश कुमार उसकी दुकान पर पहुंचा और खुद को टाउन प्लानिंग विभाग का अधिकारी बताते हुए दुकान के आगे मापतोल करने लगा। पूछताछ करने पर JE ने कहा कि दुकान अवैध है और नोटिस भेजकर दुकान तोड़ दी जाएगी। Haryana News

तय हुआ मामला

सुमित मुताबिक, JE ने कहा कि अगर कार्रवाई रुकवाना चाहता है, तो 50 हजार रुपए देने होंगे। मिली जानकारी के अनुसार, डर के माहौल में हुई बातचीत में 20 हजार रुपए तय हुए, जिसकी रिकॉर्डिंग सुमित ने अपने फोन में कर ली। साथ ही दुकान के CCTV फुटेज में भी JE की पैमाइश के दृश्य दर्ज हैं। Haryana News

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

रंगे हाथों पकड़ा

मिली जानकारी के अनुसार, सुमित ने 26 दिसंबर को ACB कार्यालय हिसार में शिकायत दी। इसके बाद ACB टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की और तोशाम रोड स्थित हुडा कार्यालय परिसर की छत पर किए गए ट्रैप में JE गिरीश को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, गिरीश कुमार को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया। आरोपी के खिलाफ PC Act की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। ACB ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment