Haryana: किसानों को समर मूंग बीज पर दिया जा रहा 75 प्रतिशत अनुदान, पंजीकरण की अंतिम तिथि कल

By Sahab Ram
On: April 9, 2023 4:10 PM
Follow Us:

Haryana: प्रदेशभर में सरकार द्वारा खरीफ 2023 में दालों को बढ़ावा देने के लिए एक लाख एकड़ क्षेत्र में समर मूंग की खेती के लिए किसानों को हरियाणा बीज विकास निगम के बिक्री केंद्रों के माध्यम से बीज वितरित किया जाएगा। Haryana सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार इच्छुक किसान समर मूंग का बीज (moong seeds) प्राप्त करने के लिए 10 अप्रैल तक मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के साथ लिंक की गई कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण करवाएं।

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को समर मूंग के बीज की 25 प्रतिशत कीमत अदा करनी होगी तथा 75 प्रतिशत कीमत हरियाणा बीज विकास निगम द्वारा संबंधित कृषि उप निदेशकों से ली जाएगी। सरकार के निर्णय अनुसार इस योजना की निगरानी उपायुक्त द्वारा की जाएगी।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, 8 मई तक करें आवेदन

Haryana सरकार ने प्रदेश में दालों को बढ़ावा देने के लिए समर मूंग के बीज का वितरण किया जाएगा। डीसी ने बताया कि विभाग द्वारा एक मोबाइल ऐप्लीकेशन ऐप भी विकसित किया जाएगा। हरियाणा बीज विकास निगम के बिक्री केंद्रों द्वारा किसानों की पहचान के लिए उनके मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा। समर मूंग का बीज (moong seeds) प्राप्त करने के लिए विभाग की वेबसाइट पंजीकरण के लिए 10 अप्रैल तक खुली रहेगी।

समर मूंग का बीज (moong seeds) प्राप्त करने वाले किसानों तथा बेचे गए समर मूंग के बीज की पूरी मात्रा का रिकॉर्ड हरियाणा बीज विकास निगम द्वारा रखा जाएगा। एक किसान तीन एकड़ के लिए केवल 30 किलोग्राम बीज खरीद सकता है। पंजीकरण के लिए किसान को एक पहचान पत्र, आधार कार्ड/मतदाता पहचान पत्र अथवा किसान कार्ड अनिवार्य है।

नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: किसानों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे—फॉर्म

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें