Haryana: हरियाणा में दम घुटने से 5 की मौत, कमरे में कोयले की अंगीठी जला सोए थे सभी

By Sahab Ram
On: December 23, 2025 1:46 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में दम घुटने से 5 की मौत, कमरे में कोयले की अंगीठी जला सोए थे सभी

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में UP के ठेकेदार सहित 5 मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, पांचों श्रमिक सोमवार को काम से लौटने के बाद होटल के कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर सोए थे, जो कि सुबह मृत अवस्था में मिले। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पांचों शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिए है। UP के सहारनपुर के रहने वाले ठेकेदार के साथ वहीं से चार श्रमिक जिला जेल के पास होटल में पेंट करने के लिए आए हुए थे। Haryana News

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

कमरे में सोए थे पांचों

जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम को सहारनपुर से ठेकेदार नूर के साथ चार लोग पेंट करने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। शाम को 4:00 बजे के बाद पहुंचे मजदूर रात को खाना खाकर एक कमरे में सो गए थे। बंद कमरे का दरवाजा जब सुबह देर तक नहीं खुला तो होटल में काम करने वाले कर्मचारियों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया। उनके न उठने पर इसकी सूचना पुलिस और मैनेजर को दी गई। Haryana News

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

कोयले की अंगीठी

होटल कर्मचारियों के मुताबिक, कमरे के अंदर कोयले की अंगीठी जली हुई थी। जानकारी के मुताबिक, प्राथमिक तौर पर इसी अंगीठी के धुएं में दम घुटने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने होटल मालिक को बुला लिया है। साथ ही सभी पांचों मृतकों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment