Haryana: रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन का 100 फीसदी काम हुआ पूरा, यात्रियों को होगा लाभ

By Sahab Ram
On: March 30, 2023 5:30 PM
Follow Us:

Haryana: केंद्र व हरियाणा में डबल ईंजन की सरकार द्वारा निरंतर किए जा रहे विकास कार्यों के सफलता में आज एक ओर आयाम जुड़ गया जब हरियाणा में शत -प्रतिशत रेलवे विद्युतीकरण (railway electrification) का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया। इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की तारीफ़ करते हुए कहा कि रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन होने से विकास के कई नए अवसर उपलब्ध होंगे।

रेल मंत्री ने दी जानकारी

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर हरियाणा (Haryana) में रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन का 100 फीसदी कार्य पूरा होने की जानकारी दी।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

haryana

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन से नागरिकों को होगा बहुत लाभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री का हरियाणावासियों की ओर से धन्यवाद किया। मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और प्रेरणा से हरियाणा राज्य (Haryana) लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में शत प्रतिशत रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन से नागरिकों को बहुत लाभ होगा। साथ हो पर्यावरण के लिए भी यह कदम अहम साबित होगा।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now