जिलेभर में 9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान: डीसी साहिल गुप्ता

By Sahab Ram
On: July 31, 2026 3:11 PM
Follow Us:

भिवानी, 31 जुलाई। डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हाल में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीसी साहिल गुप्ता ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप कर जरूरी निर्देश दिए। एडीसी दीपक बाबूलाल करवा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने भी वीसी के माध्यम से जरूरी निर्देश दिए। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग ने इस पूरे अभियान की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

डीसी श्री गुप्ता बैठक में अधिकारियों को बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा 9 से 17 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान तथा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना तथा विभाजन के दौरान प्रभावित लाखों लोगों के संघर्ष, बलिदान और पीड़ा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियान 150 वर्ष वंदे मातरम् थीम पर आधारित रहेगा, जिसके अंतर्गत प्रदेशभर में विभिन्न जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि जिला स्तर पर सभी सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, नगर निकायों, पंचायतों, स्वयंसेवी संगठनों तथा सामाजिक संस्थाओं के समन्वय से तिरंगा यात्राएं, बाइक, साइकिल एवं ई-बाइक रैलियां, तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली प्रतियोगिताएं, सेल्फी विद तिरंगा अभियान तथा जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सभी कार्यक्रमों की निगरानी संबंधित उपायुक्त द्वारा की जाएगी।  

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान प्रमुख सरकारी भवनों, अस्पतालों, विद्यालयों, पुलों, प्रमुख चौकों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा रोशनी एवं सजावट की जाएगी। जिला, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर तिरंगा एवं वंदे मातरम् विषय पर प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी तथा विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। तिरंगा यात्रा के दौरान वंदे मातरम् का गायन भी होगा।

उन्होंने बताया कि सेल्फी विद तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रमुख स्थानों पर विशेष सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। नागरिकों को हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपनी तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं सूचना, जन  जनसंपर्क एवं भाषा विभाग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगा।

उन्होंने बताया कि वंदे मातरम् थीम पर विशाल तिरंगा रंगोलियां बनाई जाएंगी, जिनमें स्थानीय कलाकारों, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विभिन्न सरकारी विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बीपीएल परिवारों को तिरंगे उपलब्ध कराए जाएंगे तथा अन्य नागरिकों के लिए स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय विक्रेताओं के माध्यम से तिरंगा बिक्री केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सभी राष्ट्रीय ध्वज फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के अनुरूप होंगे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर व्याख्यान, परिचर्चा, प्रदर्शनी, वृत्तचित्र प्रदर्शन, नाट्य प्रस्तुतियां, अनुभव साझा कार्यक्रम, श्रद्धांजलि सभाएं एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को विभाजन के इतिहास एवं उसके मानवीय पक्ष से अवगत कराया जाएगा तथा उन्हें 1 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।  

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने सभी विभागों एवं जिला प्रशासन को अभियान की समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तर पर आयोजित सभी गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट 10 अगस्त तक तथा अभियान पूर्ण होने के बाद विस्तृत अनुपालन रिपोर्ट 18 अगस्त 2026 तक प्रस्तुत की जाएगी, ताकि पूरे प्रदेश की समेकित रिपोर्ट तैयार की जा सके।

बैठक में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा,भिवानी के एसडीएम महेश कुमार, नगराधीश अनिल कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल, तोशाम के एसडीएम संदीप कुमार, उप वन संरक्षक डॉ राजेश वत्स, सिविल सर्जन डॉ रघुवीर शांडिल्य, जिला परिषद के डिप्टी सीईओ रविंद्र दलाल, जिला खेल अधिकारी विद्यानंद यादव सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment