रेवाड़ी के बावल ओद्योगिक क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयाँ जनहित में भी अहम भूमिका निभा रही है. इस कड़ी में बावल आईएमटी स्थित गुटरमैन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने भी सीएसआर एक्टिविटी के तहत रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में एक (एसएनसीयू) स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट के हॉल का निर्माण कराया है. साथ ही मरीजों की सेवा में एक एम्बुलेंस भी डोनेट की है.
कम्पनी के निदेशक संजीव नरूला और सीएमओ डॉ कृष्ण कुमार ने रिबन काटकर हॉल का उद्घाटन किया है. इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से डॉ सर्वजीत थापर, डॉ अशोक कुमार, डॉ धर्मेन्द्र कुमार, डॉ राजवीर और स्टाफ मौजूद रहा. वहीँ गुटरमैन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कार्यकारी उपाध्यक्ष राजीव प्रधान, प्रमुख वित्त मानव संसाधन सुरेश भारद्वाज, प्लांट हेड राजीव गुप्ता, पीपीसी प्रबंधक रोहित वर्मा, सहायक प्रबंधक मानव संसाधन, आशीष भट्ट, कंपनी सचिव सचिन गुप्ता और अन्य सदस्य एडवोकेट विजय कौशिक, रोहित कुमार इस मौके पर मौजूद रहे.






