नशा के ख़िलाफ़ राष्ट्रीय सेमिनार में गुलाबचंद कटारिया होंगे मुख्य अतिथि

By Sahab Ram
On: April 26, 2026 7:01 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 25 अप्रैल –  जाट सभा चंडीगढ़ /पंचकूला द्वारा आगामी 31 मई को नशा के खिलाफ जागरूकता फ़ैलाने हेतु एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि होने जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद एवं अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल श्री सत्यपाल जैन करेंगे।

 इस सम्मेलन की तैयारियों के तहत आज यहां जाट भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिस की अध्यक्षता पूर्व डीजीपी डॉ महेंद्र सिंह मलिक ने की। बैठक का उद्देश्य सेमिनार में आने वाले गणमान्य अतिथियों के स्वागत तथा अन्य कार्यों के लिए सभा के सदस्यों की ड्यूटी का आवंटन करना था। इस सेमिनार में कई सेवानिवृत जज तथा प्रोफेसरों के अलावा अन्य बुद्धिजीवी हिस्सा लेंगे।

Haryana Roadways to Launch Mobile App for Passenger Convenience Within One Month: Transport Minister Anil Vij
Haryana Roadways to Launch Mobile App for Passenger Convenience Within One Month: Transport Minister Anil Vij

डॉ मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सेमिनार में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज जस्टिस मदन लोकुर ” नशामुक्त भविष्य बनाने में क़ानूनी प्रक्रिया की भूमिका” विषय पर विचार रखेंगे , जबकि सीनियर ड्रग कंट्रोलर कुमारी सारिका मलिक “लीगल ड्रग का भारत में दुरूपयोग” विषय पर लोगों का मार्गदर्शन करेंगी।

इसी प्रकार ,पूर्व पुलिस महानिदेशक (सेवानिवृत्त) डॉ. के.पी. सिंह ” ड्रग कानून को भारत में लागू करने” के विषय पर , सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल श्री सुखदीप सिंह सांगवान “नौकरी में ड्रग्स के प्रभाव” विषय पर , ईडी के पूर्व निदेशक श्री करनैल सिंह , एडिशनल सॉलिसिटर जनरल श्री डीपी सिंह , शिक्षा विभाग की संयुक्त निदेशक डॉ अमरप्रीत दुग्गल भी ड्रग्स के दुष्प्रभावों पर लोगों को जागरूक करेंगे।

’विश्व पर्यावरण दिवस’ पर किया राज्यव्यापी  वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

डॉ एमएस मलिक ने आगे बताया कि वर्तमान हालातों में समाज में बढ़ते नशा के प्रचलन की बुराइयों से युवाओं को अवगत करवाने के लिए यह सेमिनार करवाया जा  रहा है। जाट सभा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके समाज में जान चेतना फैलाई जा रही है।

आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण का सशक्त माध्यम है समाधान शिविर : अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment