श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति द्वारा भव्य एवं अलौकिक ‘श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव’ आयोजित 

By Sahab Ram
On: July 16, 2026 8:35 PM
Follow Us:

हिसार, 16 जुलाई। 

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने वीरवार को हिसार के सेक्टर-14 स्थित श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य एवं अलौकिक ‘श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव’ में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दर्शन कर विधिवत महाआरती की तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और सर्वजन कल्याण की मंगलकामना की।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, आस्था, समरसता और सामाजिक एकता का अनुपम प्रतीक है। यह पावन यात्रा समाज को प्रेम, भाईचारे, सेवा और मानवता का संदेश देती है तथा सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम हैं। समाज में सद्भाव, सहयोग और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करने में इन आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस भव्य आयोजन के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

इस अवसर पर महापौर प्रवीण पोपली, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, समाजसेवी जगदीश जिंदल, पूर्व मेयर शकुन्तला राजलीवाला, सुरेंद्र लाहौरिया, टीनू जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment