Rewari IGU पहुँचे राज्यपाल, बोले नई शिक्षा नीति गेम चेंजर साबित होगी

By Sahab Ram
On: April 25, 2023 4:43 PM
Follow Us:

Rewari IGU: आईजीयू में पहुँचे राज्यपाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति देश के लिए एक गेम चेंजर साबित होगी। क्योंकि नई शिक्षा नीति में टेक्नॉलॉजी के साथ-साथ हमारी मातृ भाषा पर ज्यादा ज़ोर दिया गया है। उन्होने कहा कि दुनिया टेक्नॉलॉजी में आगे बढ़ रही है और भारत भी तेज से आगे बढ़ रहा है। उन्होने कहा कि अब नौकरी के अवसर के लिए केवल भारत नहीं है बल्कि पूरी दुनिया है।

नए बजट में उच्चतर शिक्षा के लिए आवंटित किए 20 हजार 250 करोड़ रुपए : राज्यपाल

Rewari IGU पहुंचे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हरियाणा के विश्वविद्यालयों में उद्योगों की जरूरतों के अनुसार उद्यमों और विश्वविद्यालय की आपसी साझेदारी के साथ विद्यार्थियों को ऑन जॉब ट्रेनिंग के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। आज के दौर में हमें इसी प्रशिक्षण की सबसे अधिक आवश्यकता है। इसी प्रक्रिया में विद्यार्थियों को कला, मानविकी, विज्ञान और कौशल आधारित पाठ्यक्रमों के समावेश वाली विविधतापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था भी इस शिक्षा नीति के तहत सुनिश्चित की गई है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

नई शिक्षा नीति के इन चमत्कारिक पहलुओं का फायदा उठाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस शिक्षा नीति को साल 2025 तक ही लागू करने का निर्णय लिया है जबकि पूरे देश में इसे लागू करने की समय सीमा 2030 रखी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से शिक्षा के लिए नए बजट में लगभग अठारह प्रतिशत की वृद्धि करते हुए बीस हजार दो सौ पचास करोड़ रुपए का आवंटन किया है।

नए चरण का शुभारंभ है दीक्षांत समारोह :

राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल शैक्षणिक डिग्री (Rewari IGU) के वितरण का कार्यक्रम नहीं है और न ही यह शिक्षा का अंत है। यह तो नए चरण का शुभारंभ है जहां से विद्यार्थी शैक्षणिक संस्थाओं से प्राप्त सैद्धान्तिक ज्ञान का उपयोग अपने व्यवहारिक जीवन में करने के लिए आगे बढ़ते हैं। विश्वविद्यालय (Rewari IGU) द्वारा शिक्षा में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के विश्वविद्यालयों, संस्थानों तथा औद्योगिक इकाईयों से समझौता ज्ञापन किए गए है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Rewari IGU

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now