लोहारू के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढाणी गंगा बिशन को देश में मिला प्रथम स्थान

By Sahab Ram
On: May 26, 2026 4:57 PM
Follow Us:

लोहारू/भिवानी, 25 मई। हरियाणा के शिक्षा जगत और विशेष रूप से लोहारू खंड के लिए सोमवार का दिन एक बेहद गौरवशाली और ऐतिहासिक बना है। भारत सरकार द्वारा चलाए गए राष्ट्रीय स्तर के टोबैको फ्री एजूकेशनल इंस्टीट्यूशंस यानि टोबैको फ्री स्कूल चैलेंज टुवर्ड्स ए टोबैको फ्री जेनरेशन कार्यक्रम के तहत हरियाणा के स्कूलों ने देश भर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। लोहारू के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढाणी गंगा बिशन को देश में प्रथम स्थान मिला है। वहीं बवानीखेड़ा स्थित वीएसएसजीएस पीएम श्री जीजीएसएसएस स्कूल को इस चुनौती में सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया है।


स्कूल शिक्षा निदेशालय, हरियाणा की तरफ से भिवानी के जिला शिक्षा अधिकारी को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई चरणों की कड़ी मूल्यांकन प्रक्रिया से गुजरने के बाद हरियाणा के चार स्कूलों को विजेता और सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसमें सबसे बड़ी और गर्व की बात यह है कि भिवानी जिला के  लोहारू ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढाणी गंगा बिशन ने प्राइमरी वर्ग में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर शीर्ष गौरव प्राप्त किया है। वहीं बवानीखेड़ा स्थित वीएसएसजीएस पीएम श्री जीजीएसएसएस स्कूल को इस चुनौती में सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जींद से करेंगे भारत की पहली हाईड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ, कार्यक्रम होगा इको-फ्रेन्डली


इस शानदार और अभूतपूर्व उपलब्धि पर जहां एक तरफ जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने खुशी प्रकट की है, वहीं लोहारू की खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा ने स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं, स्कूल के इंचार्ज लीला राम अन्य अध्यापकों, स्कूल प्रबंधन समिति और ढाणी गंगा बिशन के समस्त ग्रामीणों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


शिक्षा अधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा ने बताया कि यह लोहारू  क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर है, जो यह साबित करता है कि हमारे सरकारी स्कूल बच्चों को न सिर्फ गुणात्मक शिक्षा दे रहे हैं बल्कि उन्हें एक स्वस्थ, नशामुक्त और सुरक्षित माहौल देने में भी देश में सबसे आगे हैं। हमारे शिक्षकों और बच्चों की इस कड़ी मेहनत ने आज पूरे हरियाणा का नाम राष्ट्रीय पटल पर चमका दिया है।

करीब 50 करोड़ की लागत लोहानी जलाशय का वाटर पार्क की तर्ज पर होगा सौंदर्यकरण: श्रुति चौधरी  


उन्होने बताया कि कैथल जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुहना और मेवात जिले के जीएमएसएसएस तावडू स्कूल को भी उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया है। हरियाणा के इन सभी स्कूलों ने तंबाकू मुक्त पीढ़ी तैयार करने की दिशा में सराहनीय कार्य किया है, जिसकी बदौलत आज राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर यह बड़ी पहचान मिली है।
इस गौरवशाली उपलब्धि के उपलक्ष्य में आगामी 29 मई 2026 को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में एक भव्य राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जहां इन सभी विजेता स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा।

17 जुलाई को जीजेयू के मुख्य सभागार में होगा प्रधानमंत्री के जींद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment