एचटेट परीक्षा-2024 की आंसर शीट तुरंत सुरक्षित करें सरकार – दिग्विजय चौटाला

By Sahab Ram
On: May 1, 2026 4:51 PM
Follow Us:

चंडीगढ़30 अप्रैल। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने एक बार फिर से वर्ष 2024 के एचटेट परीक्षा परिणाम घोटाले की सीबीआई जांच करवाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के आज सैकड़ों कर्मचारी काम छोड़कर बोर्ड के खिलाफ धरने पर बैठे है, ऐसे में हरियाणा सरकार को इस मामले की गंभीरता को समझते हुए इसकी सीबीआई जांच करवानी चाहिए। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि बोर्ड द्वारा एचटेट-2024 परीक्षा की आंसर शीट नष्ट करने की आशंका के चलते कर्मचारियों द्वारा इसका विरोध करने पर बोर्ड द्वारा उन पर एक्शन लेने की धमकी देकर डराने की कोशिश की जा रही है। दिग्विजय ने कहा कि बोर्ड के कर्मचारियों का साफ-साफ कहना है कि यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है और इस बीच बोर्ड ओएमआर शीट को नष्ट करने में लगा हुआ है ताकि घोटाले से संबंधी कोई रिकॉर्ड बोर्ड के पास न बचे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

दिग्विजय ने कहा कि पिछले चार महीनों से जेजेपी लगातार इस बड़े घोटाले की जांच की मांग उठा रही है। यहां तक कि जेजेपी और इनसो ने प्रदेशभर में प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम अनेक सबूतों के साथ ज्ञापन भी सौंपे। दिग्विजय ने कहा कि लंबे समय से इस गंभीर मामले पर सरकार की चुप्पी से ये जाहिर होता है कि भाजपा सरकार बिना पर्ची और बिना खर्ची का ढोंग कर रही है और गड़बड़ी करने वाले लोगों को बचाने में लगी हुई है। दिग्विजय ने कहा कि सरेआम एचटेट परीक्षा परिणाम में बड़ा घोटाला किया गया है और यह लाखों युवाओं के साथ बड़ा धोखा है। उन्होंने कहा कि इस घोटाले की सही से जांच न होने और घोटाला करने वाले सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने तक जेजेपी शांत नहीं बैठेगी। दिग्विजय ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने इस घोटाले पर कोई एक्शन नहीं लिया तो जेजेपी-इनसो बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि सरकार तुरंत इस घोटाले से संबंधित ओएमआर शीट व अन्य संबंधित सभी रिकॉर्ड को सुरक्षित करें ताकि इस मामले की सही से जांच हो सके और दोषियों को सजा मिल सके।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment