खुशखबरी: अब family id में सभी करेक्शन को करें घर बैठे ठीक

By Sahab Ram
On: April 24, 2022 6:56 AM
Follow Us:

फतेहाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त एवं डीसीआरआईओ अजय चोपड़ा ने बताया कि पोर्टल के माध्यम से लोग परिवार पहचान पत्र में जन्मतिथि, शिक्षा, दिव्यांग, आय सत्यापन और वैवाहिक स्थिति आदि सुधार के लिए ऑनलाइन रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। फतेहाबाद के लिए यह पोर्टल फतेहाबाद क्रीड विभाग की टीम ने तैयार किया है, जिसमें नागरिक अपनी फैमिली आईडी में सुधार के लिए आवेदन व सुधार की स्थिति भी जान सकते हैं।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

इसके अलावा फैमिली आईडी में जो करेक्शन कॉमन सर्विस सेंटर (common service center ) द्वारा ठीक की जाती है, उसकी पूरी जानकारी भी इस पोर्टल पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि लोग अपनी रिक्वेस्ट भेजने के अलावा इस पोर्टल पर आवेदन की स्टेट्स अपनी ई -मेल आईडी के द्वारा चैक कर सकते हैं।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

इसके अतिरिक्त पीपीपी में सुधार के लिए किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी, उसकी जानकारी पोर्टल पर दर्शाई गई है। परिवार पहचान पत्र में आय सत्यापन के लिए जिन-जिन कमेटी सदस्यों को शामिल किया गया है, उनकी जानकारी भी इस पोर्टल पर उपलब्ध करवाई गई है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment