Gold-Silver Price: सोने चांदी के ताजा भाव जारी, देखें नए रेटों में तेजी या मंदी ?

By Sahab Ram
On: December 30, 2025 12:38 PM
Follow Us:
Gold-Silver Price: सोने चांदी के ताजा भाव जारी, देखें नए रेटों में तेजी या मंदी ?

Gold-Silver Price: सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है आइए जानते है सभी शहरों के नए भाव क्या है। आज 30 दिसंबर, मंगलवार को सर्राफा बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिली। सुबह से ही चांदी की कीमतों में ताबड़तोड़ तेजी दर्ज की गई, वहीं सोना भी मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आया।

चांदी ने एक ही झटके में निवेशकों और कारोबारियों को चौंका दिया है। महज कुछ घंटों में चांदी 9 हजार रुपये प्रति KG से ज्यादा महंगी हो गई, जबकि सोने में भी 800 रुपये से अधिक की तेजी दर्ज की गई। Gold-Silver Price

MCX पर सोने की कीमत

MCX पर सुबह करीब 10.30 बजे 10 ग्राम सोने का भाव 1,35,770 रुपये दर्ज किया गया। इसमें 828 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखी गई।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

कारोबार के दौरान सोने ने 1,35,292 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,36,044 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई स्तर छू लिया। विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक बाजारों में मजबूती और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते सोने में यह उछाल देखने को मिला है। Gold-Silver Price

चांदी की कीमत ने बनाया रिकॉर्ड

चांदी की बात करें तो इसमें सबसे तेज उछाल देखने को मिला। सुबह 10.30 बजे के आसपास 1 KG चांदी का भाव 2,33,361 रुपये पर पहुंच गया। इसमें 8,932 रुपये प्रति KG की तेजी दर्ज की गई।

कारोबार के दौरान चांदी ने 2,31,100 रुपये प्रति KG का निचला स्तर और 2,36,907 रुपये प्रति KG का ऊपरी स्तर बनाया। औद्योगिक मांग और निवेशकों की मजबूत खरीदारी को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है। Gold-Silver Price

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

शहरों में क्या चल रहे हैं भाव

देश के प्रमुख शहरों में भी सोना-चांदी महंगे हो गए हैं। पटना में सोना 1,35,870 रुपये और चांदी 2,33,630 रुपये प्रति KG रही।

जयपुर में सोना 1,35,920 रुपये और चांदी 2,33,730 रुपये पर पहुंची। कानपुर और लखनऊ में चांदी सबसे महंगी रही, जहां इसका भाव 2,33,820 रुपये प्रति KG दर्ज किया गया। Gold-Silver Price

कहां सस्ता, कहां महंगा

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

रायपुर में सोना सबसे सस्ता रहा, जहां 10 ग्राम का भाव 1,35,800 रुपये रहा। वहीं चांदी भी रायपुर में सबसे कम 2,33,510 रुपये प्रति KG पर बिकती नजर आई। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर 3500 रूपए के काटे पांच चालान

Leave a Comment