Gold Silver Price: 4 दिन बाद फिर बढ़े सोने चांदी के दाम, जाने आज कितने बढ़े नए रेट ?

By Sahab Ram
On: January 2, 2026 7:05 PM
Follow Us:
Gold Silver Price: 4 दिन बाद फिर बढ़े सोने चांदी के दाम, जाने आज कितने बढ़े नए रेट ?

Gold Silver Rate: सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है। सर्राफा बाजार में नए साल की शुरुआत के साथ सोना और चांदी दोनों के भाव में तेज उछाल देखने को मिला है। पिछले चार दिनों की गिरावट के बाद सोने की कीमतों में फिर चमक लौट आई है, वहीं चांदी भी रिकॉर्ड तेजी के साथ महंगी हुई है। निवेशक और ज्वैलर्स इस उतार-चढ़ाव पर नजर बनाए हुए हैं। आइए जानते हैं आज के ताज़ा रेट क्या है।

नए साल की शुरुआत के साथ सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है। साल 2026 के दूसरे दिन सोने की चमक बढ़ी है। 2 जनवरी को सर्राफा बाजार खुलने के साथ सोना 1280 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। सिर्फ सोना नहीं बल्कि आज सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में भी उछाल आया है। बाजार खुलने के साथ चांदी 4000 रुपये प्रति किलो तक महंगा हुआ है। Gold Silver Rate

2 जनवरी को वाराणसी (Varanasi) के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 1140 रुपये प्रति 10 ग्राम तेजी के बाद 1,36,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसके पहले 1 जनवरी को इसका भाव 1,35,210 रुपये था। बात राजधानी लखनऊ में सोने के कीमत की करें तो आज वहां 24 कैरेट सोने का भाव 1280 रुपये उछाल के बाद 1,37,570 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं मेरठ में आज इसकी कीमत 1,37,580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। Gold Silver Rate

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

चौथे दिन बाद सोने में उछाल

शुक्रवार को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 18 से लेकर 22 कैरेट सोने की चमक बढ़ी है। लगातार चार दिन गिरने के बाद अब सोने की चमक बढ़ी है। बाजार खुलने के साथ आज 22 कैरेट सोना 1050 रुपये उछाल के बाद 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसके पहले 1 जनवरी को इसका भाव 1,23,950 रुपये था। वहीं बात 18 कैरेट सोने के कीमत की करें तो आज उसकी कीमत 860 रुपये बढ़कर 1,02,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। Gold Silver Rate

चांदी में बड़ा उछाल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

शुक्रवार को सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में फिर उछाल आया है। बाजार खुलने के साथ चांदी 4000 रुपये तेजी के बाद 2,42,000 रुपये प्रति किलो हो गया। इसके पहले 1 जनवरी को इसकी कीमत 2,38,000 रुपये थी। Gold Silver Rate

उतार-चढ़ाव शुरू

वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की लगातार गिरावट में बाद अब सोने की चमक बढ़ी है। इसके साथ ही चांदी भी महंगा हुआ है। उम्मीद है आने वाले दिनों में इसके भाव में उतार-चढ़ाव जारी होगा।

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.

सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Leave a Comment