Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतें पहुंची आसमान पर, चेक करें लेटेस्ट रेट

By Sahab Ram
On: January 20, 2026 7:28 AM
Follow Us:

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में लोग गिरावट की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन लोगों की इन उम्मीदों पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है। सिर्फ सोना ही नहीं बल्कि चांदी भी आसमान छू रही है। सोमवार को चांदी की कीमत में एकदम उछाल देखने को मिला।

1 किलो चांदी का भाव 3 लाख से ऊपर पहुंच गया। ऐसा पहली बार हुआ है कि चांदी ने सोने की कीमतों को भी मात दे दी है। वहीं सोने के दाम भी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। जानिए आज सोने चांदी के ताजा भाव क्या रहने वाले हैं।

स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान के तहत झज्जर जिले में स्वास्थ्य परियोजनाओं का 29 मई को होगा उद्घाटन एवं शिलान्यास

इस साल लगभग 65,614 रुपये का इजाफा
साल 2025 में चांदी के दाम में जबरदस्त तेजी देखी गई थी। लेकिन ये तेजी साल 2026 की शुरुआत में बरकरार है। जनवरी महीने में 1 किलो चांदी के रेट में लगभग 65,614 रुपये की बढ़ोत्तरी देखी गई है। 31 दिसंबर 2025 को 1 किलो चांदी की रेट 2,35,701 रुपये था, जो अब बढ़कर 3,01,315 रुपये प्रति किलो हो गया है।

आज सोने के भाव
चांदी के साथ सोने की कीमतें भी आसमान छू रही है। बाजार खुलते ही सोने का रेट बढ़कर 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसका मतलब है कि 10 ग्राम सोना झटके में 2,983 रुपये महंगा हो गया।

CM Nayab Singh Saini Announces Major Initiatives to Promote Innovation in Horticulture Sector

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment