जिला में चल रहे विकास कार्यो को दें गति: डीसी यशेन्द्र सिंह

By Sahab Ram
On: April 12, 2022 1:45 PM
Follow Us:

डीसी यशेन्द्र सिंह ने मंगलवार को जिला सचिवालय सभागार में विकास कार्यो से जुडें विभागाध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि संबंधित विभाग अपने विकास कार्यो की विस्तृत रिपोर्ट आज सायं तक भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट में चल रहे विकास कार्य, पूर्ण कार्य व लम्बित कार्य इत्यादि बारे सूचना दी जानी है ताकि विभागवाईज विकास कार्यो की समीक्षा कर उन कार्यो को तेजी से पूरा करवाया जा सके।
 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यो की गुणवत्ता पर पूरा ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत जिन विकास कार्यो पर कार्य लम्बित है उन्हें भी शीघ्र पूरा करवाया जाएं। उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे मेजर प्रोजैक्टस पर संबंधित अधिकारी विशेष ध्यान दे ताकि वह कार्य निर्धारित समय पर पूरा हो सके और लोगों को इन विकास कार्यो का लाभ मिल सकें।
 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment