समाधान शिविरों के माध्यम से आमजन को तत्काल मिल रही राहत : एडीसी

By Sahab Ram
On: July 13, 2026 5:53 PM
Follow Us:

झज्जर, 13 जुलाई।*

राज्य सरकार की जनहितकारी पहल के तहत आयोजित समाधान शिविरों के क्रम में सोमवार को डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में एडीसी जगनिवास ने आमजन की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*समाधान शिविर बना आमजन के लिए भरोसेमंद मंच*

अंत्योदय मेले में पात्र परिवारों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी, योजनाओं का लाभ देने को मौके पर ही लिए गए आवेदन

एडीसी जगनिवास ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उन्होंने कहा कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के प्रति पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।.                   

      *जन शिकायतों का जल्द करें निस्तारण*

शिविर के दौरान एडीसी ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहे और प्रत्येक मामले का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान ही सुशासन की सबसे बड़ी पहचान है।

 गरीब आदमी के जीवन उत्थान के लिए कार्य कर रही है सरकार: सांसद धर्मबीर सिंह

*सभी उपमंडलों में भी लगाए गए समाधान शिविर*

एडीसी ने बताया कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ बेरी, बहादुरगढ़ और बादली उपमंडलों में भी समाधान शिविर आयोजित किए गए, जहां विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर उनके त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन आगे भी नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करेगा।

*यह अधिकारी रहे मौजूद*

युवा स्वस्थ, अनुशासित व नशा मुक्त होगा तो निश्चित रूप से विकसित भारत का सपना साकार होगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मनीष कुमार फोगाट, सीटीएम रीतू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अंत्योदय मेले में पात्र परिवारों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी, योजनाओं का लाभ देने को मौके पर ही लिए गए आवेदन

 गरीब आदमी के जीवन उत्थान के लिए कार्य कर रही है सरकार: सांसद धर्मबीर सिंह

युवा स्वस्थ, अनुशासित व नशा मुक्त होगा तो निश्चित रूप से विकसित भारत का सपना साकार होगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए पौधरोपण जरूरी: मंत्री रणबीर गंगवा

बरवाला में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Leave a Comment