सीवर में उतरने से पहले गैस जांच जरूरी, सुरक्षा उपकरणों के बिना न करें सफाई कार्य: विशेषज्ञ

By Sahab Ram
On: July 31, 2026 3:54 PM
Follow Us:

हिसार, 31 जुलाई। 

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा शुक्रवार को ब्राह्मण धर्मशाला में सीवरमैन एवं सीवर सफाई कार्य से जुड़े कर्मचारियों के लिए सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारियों को सीवर सफाई के दौरान होने वाले संभावित जोखिमों से अवगत कराना तथा सुरक्षा उपकरणों के अनिवार्य उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में विभाग के अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता, उप मंडल अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता, सुपरवाइजर तथा बड़ी संख्या में सीवर सफाई कार्य से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

सुरक्षा प्रशिक्षक गौरव कालिया ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि सीवर एवं मैनहोल की सफाई अत्यंत जोखिमपूर्ण कार्य है। ऐसे कार्यों में जहरीली गैसों का रिसाव, ऑक्सीजन की कमी, संक्रमण तथा अन्य गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसलिए किसी भी कर्मचारी को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना सीवर या मैनहोल में प्रवेश नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्य शुरू करने से पहले गैस डिटेक्टर से गैस की जांच करना, पर्याप्त वेंटिलेशन सुनिश्चित करना तथा सभी सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करना अनिवार्य है। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को सुरक्षा हेलमेट, सुरक्षा दस्ताने, गमबूट, रिफ्लेक्टिव जैकेट, सेफ्टी हार्नेस, लाइफ लाइन, गैस डिटेक्टर, ऑक्सीजन मास्क, रेस्क्यू उपकरण तथा फर्स्ट-एड किट के उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया। साथ ही आपातकालीन स्थिति में बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार तथा दुर्घटना की स्थिति में अपनाई जाने वाली आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यकारी अभियंता बलकार सिंह ने कर्मचारियों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा प्रत्येक कार्य निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप करें। उन्होंने कहा कि विभाग सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और यथासंभव आधुनिक मशीनों एवं यांत्रिक उपकरणों के माध्यम से सीवर सफाई कार्य को अधिक सुरक्षित बनाया जा रहा है। भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि कर्मचारियों को समय-समय पर सुरक्षा संबंधी नवीन जानकारियों से अवगत कराया जा सके। प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए भविष्य में प्रत्येक सीवर सफाई कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने का संकल्प लिया।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment