12 फरवरी के बाद से इस एक्सप्रेस-वे से सफ़र करना हो जायेगा आसान, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

By Sahab Ram
On: February 9, 2023 5:31 PM
Follow Us:

पीएम मोदी रविवार ’12 फरवरी 2023′ को देश की बहुप्रतिक्षित निर्माणाधीन दिल्ली-मुम्बई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के प्रथम फेज में सोहना से दौसा जिले के बड़ का पाड़ा तक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी दौसा जिले के धनावड़ गांव में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के फेज 1 का उद्घाटन करेंगे।

246 किलोमीटर की परियोजना

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

ज्ञात हो, हरियाणा के सोहना से दौसा बड़ का पाड़ा तक 246 किलोमीटर इस परियोजना में करीब 17112 करोड़ रुपए की राशि खर्च हुई है। बता दें पीएम मोदी धनावड गांव में एनएचआई के बनाए गए रेस्ट एरिया में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

PM मोदी हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचेंगे

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री धनावड गांव में एनएचआई के बनाए गए रेस्ट एरिया में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसे लेकर रेस्ट एरिया से दो किलोमीटर दूर एक्सप्रेस वे पर तीन हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है।

समारोह में ये नेता भी होंगे शामिल

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

समारोह में पीएम मोदी के अलावा राजस्थान और हरियाणा के मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री व नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। पीएम मोदी के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को सड़क एवं परिवहन मंत्रालय सचिव अलका उपाध्याय, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण चेयरमैन संतोष यादव ने धनावड गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एनएचआई के अधिकारी एवं जिला कलेक्टर सहित तमाम अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now