चाकू दिखा मोबाइल व नकदी छीनने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: March 12, 2022 11:30 AM
Follow Us:

जांचकर्ता एएसआई महीपाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला प्रयागराज मोहल्ला तेलियरगंज निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि वह बावल की एक कंपनी में काम करता है और धारूहेड़ा की बेसटेक सोसाइटी में रहता है। 11.02.2022 रात्रि में मै डयूटी के बाद साधन पकड़ने के लिए कंपनी से पैदल पैदल बनीपुर चौक की तरफ अकेला जा रहा था कि रात के करीब 10.20 बजे होगा कि फायर बिग्रेड के दफ्तर के नजदीक पहुंचा तो सामने बनीपुर चौक की तरफ से दो मोटरसाइकिल पर 3-3 नौजवान लड़के आए। आरोपी एक दूसरे को  नीरज, केशव, महेश, रवि व रोहित नाम लेकर बोल रहे थे। आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। दो लड़कों ने हाथ में लिए चाकू उसकी गर्दन व पेट पर लगा दिए और पेंट की जेब से दो हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। आरोपी उसे धमकी देकर वहां से भाग गए।  

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

बावल थाना पुलिस ने अरविंद की शिकायत पर एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों बावल निवासी रवि व खिजूरी निवासी महेश को गिरफ्तार कर लिया था। आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में चौथे आरोपी सांजरपुर निवासी रविन्द्र उर्फ रंगीला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से कुल 1200/- रुपये, एक चाकू तथा वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद कर चुकी हैं।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment