ट्रेन के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी, चार युवकों की दर्दनाक मौत

By Sahab Ram
On: February 15, 2022 4:45 PM
Follow Us:

ट्रेन के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी, चार युवकों की दर्दनाक मौत

खतरनाक जगहों पर सेल्फी लेने के कारण अक्सर लोगो की जान पर बन आती है और काफी लोग सेल्फी के कारण अपनी जान भी गंवा चुके है. गुरुग्राम से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहाँ सेल्फी लेने के कारण चार नौजवानों की दर्दनाक मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारों युवक रेलवे ट्रैक के पास खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे तभी ट्रेन की चपेट में आने से ये दर्दनाक हादसा हो गया.

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

 

जानकारी के मुताबिक दिल्ली-रेवाड़ी-जयपुर रेलवे मार्ग पर गुरुग्राम के बसई धनकोट के पास यह हादसा हुआ है. मरने वाले सभी युवक गुरुग्राम की ही देवीलाल कॉलोनी  के रहने वाले थे. जो अलग-अलग परिवार के बताये जा रहे है. शुरूआती तौर पर सामने आया है कि बसई-धनकोट रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित देवीलाल कॉलोनी से चार युवक टहलते हुए बसई-धनकोट रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचे।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

ये भी पढ़े : रैपिड रेल कॉरिडोर के बीच स्टेशन के लिए जमीन का अधिग्रहण होना बाकी

करीब पौने पांच बजे जन शताब्दी एक्सप्रेस जयपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान ये युवक रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े होकर अपने मोबाइल से ट्रेन के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे। अचानक ये ट्रेन की चपेट में आ गए।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

सुचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने क्षत-विक्षत सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। हादसे में शव क्षत-विक्षत हो गए हैं। हादसे के बाद जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया गया है। वहीं घटनास्थल पर मृतकों के परिजन पहुंच गए हैं

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment