सौतेले पिता की हत्या के आरोप में नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: February 21, 2022 1:18 PM
Follow Us:

सौतेले पिता की हत्या के आरोप में नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार

शहर के मोहल्ला राजीव नगर में शनिवार देर रात सौतेले पिता की चाकू से गोद कर हत्या करने के मामले में माडल टाउन थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजीव नगर धक्का बस्ती निवासी सौरभ, सचिन उर्फ चिन्नू, व प्रदीप उर्फ नोनू के रूप में हुई है। एक आरोपी नाबालिग है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

जांचकर्ता माडल टाउन थाना एसएचओ कबूल सिंह ने बताया कि मोहल्ला राजीव नगर निवासी लीलू की पत्नी की करीब छह साल पहले मौत हो गई थी। लीलू के पहली पत्नी से एक बेटा व दो बेटियां है। करीब तीन साल पहले लीलू ने एक महिला से कोर्ट में शादी कर ली थी। महिला के पति की भी करीब सात साल पहले मौत हो गई थी। महिला के पहले पति से एक बेटी व एक बेटा है। शादी के बाद से महिला का नाबालिग बेटा अपने सौतेले पिता लीलू से रंजिश रखता था। शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे नाबालिग ने लीलू को आवाज देकर घर के बाहर बुलाया। लीलू बाहर पहुंचे तो नाबालिग व उसके दो-तीन और युवक मौजूद थे। बाहर आते ही नाबालिग व उसके दोस्तों ने लीलू पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया और वहां से फरार हो गए।

सौतेले पिता की हत्या के आरोप में नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

चाकू लगने से लीलू गंभीर रूप से घायल हालत में उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। स्वजन ने उन्हें उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया और लीलू के बेटे अजय कुमार की शिकायत पर हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग सहित राजीव नगर धक्का बस्ती निवासी सौरभ, सचिन उर्फ चिन्नू, व प्रदीप उर्फ नोनू को गिरफ्तार कर लिया है।

 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment