सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिवस

By Sahab Ram
On: August 20, 2021 1:37 PM
Follow Us:

सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिवस

रेवाड़ी 20 अगस्त। जिला रेवाड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के  जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। उपायुक्त यशेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित सद्भावना दिवस कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय, बावल व कोसली उपमंडल सचिवालयों के अतिरिक्त अनेक कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सद्भावना की शपथ ली।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय सभागार में एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि सद्भावना दिवस मनाए जाने का उद्देश्य सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकीकरण की भावना जागृत करना और हिंसा के विचार को छोड़ते हुए लोगों के बीच आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है।

आज जिला रेवाड़ी में उपमंडल स्तर पर, बस स्टैंड, सैनिक स्कूल, सिविल सर्जन कार्यालय, सिंचाई, पुलिस, डीआरडीए, जिला कल्याण अधिकारी सहित अन्य कार्यालयों में भी अधिकारियोंं व कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई गई।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment