पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को लिखा पत्र

By Sahab Ram
On: June 26, 2026 10:42 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 26 जून। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना से प्रदेश एवं देशवासी आहत है और आस्था के नाम पर कभी खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार के अंतर्गत श्राइन बोर्डों के अधीन जितने भी पूजा स्थल है, उनमें चाढ़ावे की निष्पक्ष और स्वतंत्र ऑडिट होनी चाहिए। शुक्रवार को इस संदर्भ में दुष्यंत चौटाला ने दो पेज का एक पत्र हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लिखा।  

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगर राम मंदिर जैसी बड़ी संस्था में गड़बड़ी हो सकती है तो ऐसे में हरियाणा में सीएम की अध्यक्षता में दो बड़े श्राइन बोर्ड गुरुग्राम स्थित श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड और पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड आते है, यहां भी सरकार को स्वतंत्र तरीके से चाढ़ावे की जांच करवानी चाहिए। दुष्यंत चौटाला ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि इन प्रमुख मंदिरों के चढ़ावे, संपत्तियों और खातों की सीएजी या किसी प्रतिष्ठित स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

साथ ही पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने श्राइन बोर्ड की बैठकों के मिनट्स, एजेंडा और ऑडिट किए गए खातों का पूरा ब्यौरा आम जनता के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक करने की भी मांग की है। दुष्यंत चौटाला ने अयोध्या के राम मंदिर का उदाहरण देते हुए कहा कि खातों को जनता के सामने रखने से किसी पर शक पैदा नहीं होता, बल्कि एक पारदर्शी व्यवस्था से संस्था की पवित्रता और करोड़ों भक्तों की आस्था और अधिक मजबूत होती है।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment