पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला आज रेवाड़ी के वृंदा गार्डन में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

By Sahab Ram
On: September 11, 2021 7:20 AM
Follow Us:

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला आज रेवाड़ी के वृंदा गार्डन में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

JBT टीचर भर्ती मामले में सजा पूरी करने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला राजनीति में एक बार फिर से सक्रिय होने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वे लगातार अपने कार्यकर्ताओं के बीच जा रहे हैं। इसी कड़ी में चौटाला पहली बार अहीरवाल की धरती पर राजनीतिक जमीन तैयार करने के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार को इनेलो मुखिया ओमप्रकाश चौटाला सुबह रेवाड़ी में तो दोपहर को महेन्द्रगढ़ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

इस दौरान वह 25 सितंबर को जींद में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती पर होने वाली रैली का न्यौता भी देंगे। इनेलो के जिला अध्यक्ष डॉ. राजपाल यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला 10 बजे बावल रोड स्थित वृंदा गार्डन में पहुंचेंगे। यहां वे कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष नफेसिंह राठी, प्रकाश भारती, श्याम सिंह राणा सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। उसके बाद वह महेन्द्रगढ़ के लिए निकल जाएंगे।

चौटाला की अहीरवाल में रही है मजबूत पकड़
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की एक दशक पूर्व तक अहीरवाल में मजबूत पकड़ रही है। गुरुग्राम से लेकर महेन्द्रगढ़ जिले तक उनके कार्यकर्ताओं की लंबी फौज थी। लेकिन उनके जेल जाने के बाद पार्टी में धीरे-धीरे कट्‌टर कार्यकर्ता एक तरह से दूर होते चले गए। रही सही कसर 2014 में पार्टी में पड़ी फूट के बाद पूरी हो गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता या तो किसी दूसरी पार्टी में चले गए या फिर उनके पोते दुष्यंत के साथ जुड़ गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

हालांकि ओमप्रकाश चौटाला के प्रति आस्था रखने वाले अभी भी बहुत से कट्‌टर समर्थक अहीरवाल में है। अब उन्हीं की बदौलत अहीरवाल में ओमप्रकाश चौटाला अपनी नई पारी की शुरूआत करते हुए राजनीतिक जमीन मजबूत करने में लगे है। 25 सितंबर को जींद में होने वाली बड़ी रैली के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश का दौरा करके कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। ओपी चौटाला लगातार पुराने कार्यकर्ताओं को वापस पार्टी से जोड़ने के लिए भरसक कोशिश कर रहे हैं।

 

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment