थाना धारूहेड़ा सदर व थाना सेक्टर 6 धारूहेड़ा में सीएलजी कमेटी का गठन

By Sahab Ram
On: March 20, 2022 12:38 PM
Follow Us:

जिला पुलिस की ओर से थाना लेवल पर सीएलजी (कम्युनिटी लाइजनिंग ग्रुप )कमेटी के गठन की प्रक्रिया में धारूहेड़ा, थाना सदर एवं सेक्टर 6 थाना में कमेटियों का गठन कर दिया गया है। इस अवसर पर सदर थाना धारूहेड़ा के थाना प्रभारी विजेंद्र कुमार व सेक्टर 6 थाना के  प्रभारी सुरेश चंद भी मौजूद थे। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों द्वारा जनता और पुलिस से संबंधित कई सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। जिनमें संवेदनशील जगह पर पीसीआर को रखने और अवैध शराब व नशाखोरी को रोकने के लिए पुलिस की भूमिका पर जोर दिया।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

CLG COMITTEE

इसके अलावा मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने और क्षेत्र में रह रहे किरायेदारों की वेरिफिकेशन किए जाने का सुझाव भी दिया गया। इससे पहले जिला कमेटी सदस्य सर्व रामनाथ महलावत एडवोकेट व सुनील भार्गव एडवोकेट द्वारा दोनों कमेटियों के सदस्यों को इस कार्यक्रम बारे विस्तार से जानकारी दी और हर समय सहयोग दिए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशाखोरी से बचने के लिए आमजन भी अपना कर्तव्य निभाएं।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा जिले में अपराधियों के धरपकड़ व नशाखोरी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने का आदेश पहले ही पारित किया जा चुका है। और क्षेत्र में शांति व अमन कायम रखने हेतु इन कमेटियों का गठन किए जाने के बाद आशा है कि काफी सुधार होगा। इस अवसर पर राकेश खरखड़ा व जोगिंदर सिंह सरपंच महेश्वरी व अन्य ने अपने सुझाव रखे और आगे पुलिस को कमेटी सदस्यों द्वारा हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment