रेवाड़ी में 3 दुकानों में लगी आग, लाखो का सामान जलकर राख

By Sahab Ram
On: April 25, 2022 11:20 AM
Follow Us:

जानकारी अनुसार  रेवाड़ी जिले के गांव ढालियाकी निवासी विनोद कुमार व नरेन्द्र ने सरकुलर रोड स्थित ब्रह्मगढ़ के सामने जेएमडी सीएससी सेंटर व मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान की हुई है. इसके साथ ही एक वैद्य की दुकान और ऑप्टिकल की दुकान भी है.

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

बीती रात 12 बजे के गरीब सीएससी सेंटर में अचानक आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते 2 अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया. जिसके कारण दोनों दुकानों में रखा लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया.

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

ऑप्टिकल की दुकान में आग पहुंचते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई और कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया. विनोद कुमार के अनुसार, उनकी दुकान में करीब ढाई लाख रुपए का सामान था, जो राख हो गया. हालांकि आग किस कारण लगी, इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं है. पुलिस शॉर्ट सर्किट को ही आग की वजह मान रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment