मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के पीड़ित किसान परिजन को दी आर्थिक सहायता

By Sahab Ram
On: April 14, 2022 12:43 PM
Follow Us:

केंद्रीय राज्य मंत्री गुरूवार को अपने निवास स्थान पर मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत पीड़ित किसान के परिजनों को आर्थिक सहायता का चैक वितरित करते हुए बोल रहे थे। जिला प्रशासन की ओर से नगराधीश देवेंद्र शर्मा ने विभागीय स्तर पर क्रियांवित योजनाओं बारे उपस्थित लोगों को अवगत कराया।
 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गांव टीकला निवासी स्वर्गीय शेर सिंह की कृषि कार्य करते समय मृत्यु होने पर उनकी पत्नी निशा को 5 लाख रूपए का चेक आर्थिक सहयोग स्वरूप दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री किसान खेतिहार मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत कृषि कार्य करते समय किसी किसान की मृत्यु अथवा अंग भंग होने पर आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है जिसमें पचास हजार रूपए से लेकर पांच लाख रूपए तक का सहयोग सरकार करती है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

                                                                                                     

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि किसानों एवं खेतिहर मजदूरों को काम करते वक्त दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। ऐसे में अगर परिवार के कमाने वाले सदस्य की अकाल मौत हो जाए तो पूरे परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाता है। ऐसे परिवारों को आर्थिक सहायता देने के लिए सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment