किसान 31 जनवरी तक करवाएं फसल का पंजीकरण, किसान स्वयं या अटल सेवा केंद्र के माध्यम से करवा सकते हैं पंजीकरण

By Sahab Ram
On: January 14, 2023 5:42 PM
Follow Us:

किसानों को हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने किसानों से अपनी फसल का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की है जिससे उन्हें फसल बेचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि किसानों को चाहिए यदि वह अपने खेत को खाली छोड़ रहे है तब भी ‘‘कोई फसल नही’’ का पंजीकरण करवा लें जिससे कोई ओर उनकी जमीन का पंजीकरण करवाकर लाभ न ले सके।

डीसी ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक जिला रेवाड़ी में कुल 150790 एकड़ भूमि का 34773 किसानों ने पंजीकरण करवाया है। किसान अपनी भूमि का इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाए जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 है। इसके साथ ही इस पोर्टल पर किसान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, भावान्तर भरपाई योजना व मौसम की वजह से फसलों को होने वाले नुकसान के लिए भी इसी पोर्टल पर ई-क्षती का रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

हरियाणा में भूमिहीन परिवारों को जल्द मिलेंगे 100-100 गज के प्लाट : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा में भूमिहीन परिवारों को जल्द मिलेंगे 100-100 गज के प्लाट : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डा जसविन्दर सिंह सैनी ने बताया कि जिला रेवाड़ी में लगभग 290000 एकड़ में रबी फसल बिजाई की जाती है जिसमें से केवल 50 प्रतिशत का ही यह रजिस्ट्रेशन हो पाया है। जिसमें खण्ड बावल व रेवाड़ी में 40 प्रतिशत ही जमीन का पंजीकरण हुआ है। सभी किसान स्वयं अपने स्मार्ट फोन से या अटल सेवा केन्द्र पर जाकर फसल का पंजीकरण करवा सकते हैं। यदि इसमें कोई समस्या आए तो संबंधित कृषि अधिकारी से संपर्क करें।

 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now