किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी का बयान,चड़ीगढ़ और एसवाईएल के मुद्दों पर हो रही राजनीति

By Sahab Ram
On: April 5, 2022 10:54 AM
Follow Us:

आपको बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पंजाब विधानसभा में एसवाईएल (SYL)और चड़ीगढ़ पर पंजाब का हक़ बताते हुए प्रस्ताव पास किया गया है. जिसके बाद से ही पंजाब और हरियाणा की राजनीति इन दोनों मुद्दों पर गरमाई हुई है. किसान नेता चढूनी ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में चले किसान आन्दोलन में पंजाब और हरियाणा की ताकत सरकार देख चुकी है, इसलिए सरकार पंजाब और हरियाणा को इस मुद्दों पर बाँटना चाहती है. उन्होंने कहा कि चड़ीगढ़ पंजाब का हिस्सा रहे या हरियाणा का , या फिर दोनों का इससे आम आदमी को कोई फर्क नहीं पड़ना.

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

वहीँ एसवाईएल (SYL) का पानी हरियाणा को देने के सवाल चढूनी ने सीधे जवाब ना देते हुए कहा कि पहले सरकार बारिश के पानी को तो बांध लें. हर वर्ष बारिश का पानी बेकार जाता है. उसका ठीक से इस्तेमाल हो जाएँ तो पानी की दिक्कत ही ना आयें.  उन्होंने कहा कि उन्हें पता था कि चुनाव होते ही इन मुद्दों को जनता के सामने जरुर लाया जायेगा. क्योंकि आने वाले समय में हरियाणा में भी चुनाव होंगे.

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

किसान नेता चढूनी ने कहा की इस बार किसानों की फसल का नुकसान ज्यादा हुआ है और किसानों को नुकसान का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है. जिसको लेकर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे है. सरकार कहती तो है कि किसानों की फसल का बीमा हो रखा है. लेकिन किसानों को ये नहीं पता होता कि उनकी फसल के नुकसान का सर्वे कम्पनी ने किया है या नहीं. जब किसान फसल को जोत देता है तब पता चलता है कि फसल के नुकसान का बीमा कम्पनी ने सर्वे नहीं किया.

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment