Haryana: हरियाणा में दुखद घटना, किसान ने मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान

By Sahab Ram
On: March 3, 2026 5:43 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में रेवाड़ी जिले के कोसली क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। कोसली निवासी 45 वर्षीय राकेश ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। राकेश पेशे से किसान था और खेती-बाड़ी के माध्यम से अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

जांच अधिकारी सत्यपाल के अनुसार, 1 मार्च को कोसली रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति के ट्रेन से कटने की सूचना राजकीय रेलवे पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उस समय शव की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

Haryana: हरियाणा में ट्रेन के आगे कूदकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या, सोशल मीडिया लाइव में लगाए परिवार पर आरोप

दो दिन बाद मंगलवार को परिजनों ने शव की पहचान राकेश के रूप में की। पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई और शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फिलहाल आत्महत्या के पीछे कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। जीआरपी पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों से पूछताछ के जरिए अन्य तथ्यों को जुटाया जा रहा है, ताकि इस दुखद कदम के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

Success Story: हरियाणा में किसान के बेटे ने रचा इतिहास, UPSC में हासिल की 717वीं रैंक

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment