उद्यम मैमोरेंडम रजिस्ट्रेशन पर उद्यमियों को सीधे तौर पर मिलेगा लाभ,ऐसे करें आवेदन

By Sahab Ram
On: March 30, 2022 10:27 AM
Follow Us:

डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि उद्यम रजिस्ट्रेशन एमएसएमई (MSME) क्षेत्र को मिलने वाले सभी लाभ जैसे केन्द्र सरकार व हरियाणा सरकार की योजनाएं, बैंक लोन, लाइसेंस या अपु्रवल लेने के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि सभी एमएसएमई (MSME) उद्यमियों तक इसका लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिला एमएसएमई (MSME) केन्द्र, रेवाड़ी द्वारा हैल्प डैस्क स्थापित किया गया है जिसमें नऐ उद्यम पंजीकरण करने के साथ-साथ पुराने उद्योग आधार मैमोरेंडम को भी उद्यम रजिस्ट्रेशन में परिवर्तित किया जाएगा।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

एमएसएमई (MSME) के तहत यूनिक पहचान पंजीकरण संख्या प्रदान की जाएगी : डीसी
डीसी ने बताया कि हरियाणा राज्य में स्थापित सभी एम.एस.एम.ई (MSME) उद्यम को एक यूनिक पहचान पंजीकरण संख्या प्रदान की जाएगी जिससे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम अनेक प्रकार की अनुदान/सब्सिडी स्कीमों का लाभ उठा सकते है। उन्होंने बताया कि जिले के जो भी औद्योगिक संस्थान पहले से उद्योग आधार मैमोरण्डम (यू.ए.एम पोर्टल) www.udyogaadhar.gov.in पर पंजीकृत है वे अपने अपने प्रतिष्ठान को https://udyamregistration.gov.in पर पंजीकृत करवाना सुनिश्चित करें ताकि वे राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा लांच किया गया हरियाणा उद्यम मैमोरण्डम पोर्टल http://harudhyam.edisha.gov.in हरियाणा में पंजीकृत सभी उद्योगों यानि सूक्ष्म, लघु, मध्यम और बड़े उद्यमो को एक साथ लाने का सफलतम प्रयास है।

MSME

ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया में बनें भागीदार :
डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि सभी उद्यम स्तर के उपयोगकर्ता ऑनलाइन पंजीकरण/आवेदन पत्र भरकर अधिकारिक वेबसाइट पर यू.आई.डी के लिए लॉगइन करके आवेदन कर सकते हैं। एच.यू.एम पोर्टल सभी उद्यमों को विशिष्ट पहचान पंजीकरण संख्या प्रदान करता है चाहे वह दूकानें, एम.एस.एम.ई, (MSME) ट्रेडर्स और बड़े उद्योग हो ताकि एकीकृत तरीके से अनुमति और सेवाएं प्रदान की जा सके। इसके अलावा हरियाणा उद्यम ज्ञापन (एच.यू.एम) पोर्टल उद्यमों द्वारा लगे श्रमिकों के पंजीकरण को भी सक्षम करेगा। यह राज्य में औद्योगिक इकाईयों में लगे सभी कर्मचारियों का डाटाबेस तैयार करेगा। नया डाटाबेस हाल ही की महामारी के अनुभव को देखते हुए प्रवासी श्रमिकों का विवरण भी प्राप्त करेगा।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

उन्होंने बताया कि पंजीकरण के समय किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आवेदक जिला एम.एस.एम.ई (MSME) केन्द्र, रेवाड़ी कार्यालय के मोबाइल नंबर 9671137372 व दूरभाष नंबर 01274-299529 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इच्छुक उद्यमी एवं व्यापारी अपने दस्तावेजों, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर आधार नंबर से लिंक हो एवं उद्योग का सम्पूर्ण विवरण, निवेश उद्यम, उद्यम स्थापन, तिथि, ईमेल सहित पूरा पता इत्यादि के साथ कार्यालय में आकर अपना उद्यम रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क करवा सकते हैं। उद्यम रजिस्ट्रेशन पूर्णत: ऑनलाइन, पेपर रहित एवं नि:शुल्क प्रक्रिया है।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment