बारिश के दौरान पानी की निकासी निर्बाध रूप से हो: डीसी

By Sahab Ram
On: July 11, 2026 2:17 PM
Follow Us:


भिवानी,11  जुलाई ।   मानसून सीजन के मद्देनजर डीसी साहिल गुप्ता ने शनिवार देर सायं स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में सिंचाई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और बिजली निगम के अधिकारियों के साथ बरसाती पानी निकासी/बाढ राहत कार्यों की समीक्षा की। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करें। बारिश के पानी की निकासी निर्बाध रूप से हो। पानी निकास के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी-अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहें। कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपनी ड्यूटी में किसी भी प्रकार से कोताही ना बरतें। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीसी के माध्यम से प्रदेशभर के उपायुक्तों से संबंधित जिलों में बरसाती पानी निकासी का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
डीसी श्री गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मानसून का मौसम शुरु हो चुका है। ऐसे में अत्यधिक बारिश होना और उसके साथ जलभराव की स्थिति बनना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि विशेषतौर शहर में निचले इलाकों में बारिश के दौरान पानी निकासी पर अत्यधिक ध्यान देना जरूरी है ताकि नागरिकों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
उन्होंने सिंचाई और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीन क्षेत्रों में बरसाती पानी निकासी के ड्रेन व नालों की सफाई करना सुनिश्चित करें। वहीं शहर में स्थापित सभी डिस्पोजल व पंपसेट चालू हालात में हों। उन्होंने कहा कि सभी डिस्पोजल में कर्मचारी 24 घंटे तैनात रहें। उन्होंने बिजली निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान डिस्पोजल फीडर पर बिजली निर्बाध रूप से दी जाए। अधिकारी या कर्मचारी अपनी ड्यूटी में लापरवाही ना बरतें।
इस दौरान एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, एसडीएम महेश कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता ओपी बिश्रोई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक  अभियंता सुनील रंगा और जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सोमबीर कादयान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment