नागरिकों की समस्याओं को समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करें विभागाध्यक्ष : उपायुक्त महेंद्र पाल

By Sahab Ram
On: June 18, 2026 8:43 PM
Follow Us:

हिसार, 18 जून।
जिला प्रशासन द्वारा लघु सचिवालय परिसर में आयोजित समाधान शिविर में वीरवार को उपायुक्त महेंद्र पाल ने आमजन की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल


उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों के समाधान की दिशा में कुछ विभागों को त्वरित एक्शन लेने की आवश्यकता है। पंचायत एवं विकास विभाग की 47, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन की 39, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की 31, सिंचाई एवं जल सेवाएं विभाग की 23, एचएसवीपी की 13 तथा शहरी स्थानीय निकाय विभाग की 15 शिकायतें लंबित हैं। इन विभागों के अधिकारियों को हिदायत दी गई कि वे जल्द से जल्द लंबित शिकायतों का निपटारा करें।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में दयानंद ऋषि विहार निवासियों ने सीवर, पेयजल, एवं क्षतिग्रस्त हुए गलियों से संबंधित शिकायत पर उपायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी समस्याओं का मौका मुआयना कर आगामी कार्यवाही अमल में लाना सुनिश्चित करें। जिम्नास्टिक एवं वेटलिफ्टिंग खिलाडिय़ों ने प्रेक्टिस हॉल को खाली करवाने एवं युवा स्पोर्ट्स क्लब खासा महाजन की तरफ से युवा खिलाडिय़ों के लिए खेल सुविधाओं व अन्य खेल सामग्री की मांग पर उपायुक्त महेंद्र पाल ने जिला खेल अधिकारी को खिलाडिय़ों के समक्ष आ रही समस्या का उचित समाधान करने के निर्देश दिए। गांव चारनौंद निवासी सतीश द्वारा शिविर में परिवार पहचान पत्र में दर्ज गलत भूमि विवरण को ठीक करने के साथ-साथ राशन कार्ड जारी करने की मांग पर तथा कैंसर पीड़ित एक वृद्ध महिला की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बनाए जाने संबंधी शिकायत पर उपायुक्त ने नागरिक संसाधन सूचना विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को नागरिकों की  समस्या का हल करने की हिदायत दी।  इसी प्रकार गांव सदलपुर के एक निवासी ने अपनी माता जो कैंसर से पीड़ित हैं, की पेंशन न बनने की शिकायत पर उपायुक्त महेंद्र  पाल ने संबंधित विभाग के अधिकारी को पात्रता अनुसार प्रार्थी के समक्ष आ रही समस्या के समाधान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसीयुटी विवेक यादव, एसडीएम ज्योति मित्तल, सीटीएम रोहित कुमार, जिला परिषद सीईओ सुभाष चंद्र, डीडीपीओ नरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment