लोगों के बेवजह चक्कर ना लगवाकर संभव कार्य को अतिशीघ्र करें: डीएमसी

By Sahab Ram
On: June 22, 2026 4:13 PM
Follow Us:

भिवानी, 22 जून। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में डीएमसी हरबीर सिंह की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। समाधान शिविर में बापोड़ा निवासी बुजुर्ग महिला संतरा ने विरासत इंतकाल करवाने की शिकायत पर डीएमसी ने राजस्व विभाग के अधिकरियों को निर्देश दिए कि वे लोगों के बेवजह चक्कर न लगवाएं और जो कार्य होने संभव हैं, उनको शीघ्र करें ताकि किसी को परेशानी ना हो। नया बाजार निवासी ईश्वर द्वारा रखी गई बिजली मीटर लगाने में अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने संबंधित समस्या की सुनवाई करते हुए डीएमसी ने संबंधित कर्मचारी के विरूद्घ विभागीय कार्रवाई अमल में लाने की चेतावनी दी।
डीएमसी के समक्ष पूर्व पार्षद ईश्वर मान ने तालू लिंक ड्रेन से सरकंडों एवं झाडिय़ों की सफाई करवाने, बडेसरा निवासी हवा सिंह ने खेत के लिए रास्ता दिलवाने तथा सेक्टर-13 निवासी रामकिशन शर्मा ने जर्जर मकान का सर्वे करवाने एवं ट्रांसफार्मर लगवाने, गैर सरकारी सदस्य सुनील वर्मा नंबरदार ने भिवानी शहर में खाद्य सामग्री में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाने, हालू मोहल्ला निवासी रवि कुमार ने चोरी के मामले में पुलिस कार्रवाई करवाने, गैरसरकारी सदस्य अनिल सोलंकी ने नॉर्दन रेलवे पुल के साथ सर्विस रोड़ का सही ढंग़ से निर्माण करवाने तथा गैरसरकारी सदस्य रामकिशन हलवासिया ने हालूवास में पेयजल समस्या के समाधान करवाने की शिकायत रखी।
बडेसरा निवासी सुंदर सिंह ने मकान में आगजनी से हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाने, मुंढ़ाल खुर्द निवासी ऋषिकेश ने डाकघर में गबन की जांच करवाने, राजीव कॉलोनी से जन कल्याण सेवा समिति के प्रतिनिधियों ने नेताजी सुभाष चंद्र चौक की सडक़ की मरम्मत तथा भगत सिंह चौक से नेताजी सुभाष चंद्र चौक पर बिजली की तारों को दुरूस्त करवाने, बापोड़ा निवासी वेद प्रकाश ने सोलर सब्सिडी दिलवाने, रतेरा निवासी रमन कुमार एवं सुखविंदर ने गली से अवैध कब्जे हटवाने, बवानीखेड़ा निवासी अमरपाल एवं यशवंत ने आंधी में क्षतिग्रस्त सोलर प्लेटों को दोबारा लगवाने, बलियाली निवासी संतो देवी ने बुढ़ापा पेंशन बनवाने तथा कृति नगर निवासी सुखबीर ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई करवाने की समस्या डीएमसी के समक्ष रखी।
इसी प्रकार से डीएमसी के समक्ष आदर्श नगर निवासी राजकुमार ने मकान नंबर 24-ए एवं 23-बी की फाईल निकलवाने, चैनपुरा निवासी सूरजभान ने फिरनी व जोहड़ पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने, वार्ड नंबर 9 की मंजू ने सीवर की सफाई करवाने तथा बिजली का ट्रांसफॉर्मर लगवाने, विद्या नगर निवासी ने मंदिर में लगे बड़े-बड़े घंटों से हो रहे ध्वनि प्रदूषण से राहत दिलाने, प्रमिला, अजय कुमार, अंगूरी देवी, नीलम, मोहित शर्मा, प्रियंका, शशि देवी व बिमला ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में दर्ज आय को कम करवाने शिकायत रखीं।
डीएमसी ने सभी शिकायतों को गौर से सुना और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गैर-सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

स्टॉर्म वॉटर प्रोजेक्ट: सडक़ें उखडऩे से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से लोग परेशान

समाधान शिविर में जन समस्याओं का समय पर निवारण करें अधिकारी : एडीसी अर्पित संगल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment