24 जुलाई तक बीएलओ को हर हाल में जमा करवाएं एन्यूमरेशन फॉर्म, मतदाता सूची में नाम सुनिश्चित रखें :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

By Sahab Ram
On: July 20, 2026 6:41 PM
Follow Us:

रोहतक, 20 जुलाई। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने जिला के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत अपना एन्यूमरेशन फॉर्म 24 जुलाई 2026 तक संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को अवश्य जमा करवाएं, ताकि मतदाता सूची में उनका नाम सही एवं अद्यतन बना रहे।
सचिन गुप्ता ने बताया कि यदि किसी मतदाता ने अभी तक अपना एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं कराया है, तो वह अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द अपने बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म जमा करवाएं। सभी मतदाता यह सुनिश्चित करें कि उनके नाम, पता एवं अन्य विवरण सही दर्ज हों, जिससे भविष्य में मतदान के अधिकार के उपयोग में किसी प्रकार की असुविधा न हो। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। इस कार्य में प्रत्येक पात्र नागरिक का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि यदि किसी मतदाता को एन्यूमरेशन फॉर्म भरने, जमा कराने अथवा अन्य किसी प्रकार की जानकारी या सहायता की आवश्यकता हो, तो वह निर्वाचन आयोग के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने जिला के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए समय रहते अपना एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करवाने और अन्य पात्र मतदाताओं को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment