Encounter: रेवाड़ी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

By Sahab Ram
On: April 30, 2023 10:40 AM
Follow Us:

जानकारी के मुताबिक जींद पुलिस ने जींद निवासी व्यापारी सतीश और उसके साथी के अपहरणकर्ताओं की तलाश करते-करते रेवाड़ी पहुँची थी। रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे बदमशों का पुलिस से सामना हुआ। जहां बदमाश अपनी स्कोर्पियो गाड़ी से पुलिस की गाड़ी को टक्कर मराते हुये भाग निकले। इस दौरान बदमशों की तरह से पुलिस पर फायरिंग की।

पुलिस ने भी जवाब कार्रवाई करते हुये बदमशों का पिछा किया और पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी के टायर पर फायर (Encounter ) करके रोकने का प्रयास भी किया। लेकिन बदमाश पेंचर गाड़ी को भी हाइवे पर दौड़ते रहें। जिसके बाद नेशनल हाइवे नंबर 48 पर राजस्थान-हरियाणा के बॉर्डर पेट्रोल पंप के पास बदमाश गाड़ी को छोडकर भागने लगे। जहां दोनों तरफ से फायरिंग की गई। इस दौरान एक पंप कर्मचारी को भी चोट लगी है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

पुलिस का कहना है कि यहाँ बदमाश मौके से फरार हो गए। जिन्हे तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया। जिस गाड़ी को बदमाश मौके पर छोडकर भागे थे। उस गाड़ी के अंदर चार लोग पुलिस को मिले है। जिसमें से एक सतीश और उसका साथी है। जिनका बदमाशों ने अपहरण करके 5 लाख की फिरौती मांगी थी।

जबकि दो अन्य व्यापारी भी मिले है। जो रतिया के रहने वाले थे। जिनका भी अपहरण किया हुआ था। हालाँकि इस मामले में जींद पुलिस को पहले से सूचना नहीं थी।  इस मामले में रेवाड़ी पुलिस ने जींद पुलिस की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। और मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now